बार-बार क्यों ओपनर बदल रहा है भारत? पूर्व कीपर ने कहा- इसका कारण हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, 30 जुलाई: भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को लगता है कि टीम इंडिया किसी भी तरह प्लेइंग इलेवन में विराट कोहली को फिट करने की जुगत में है। इसके चलते ही ओपनिंग जोड़ी में इतने बदलाव हो रहे हैं।

फिलहाल कोहली को रेस्ट देने के बाद वेस्टइंडीज सीरीज के पहले टी20 मैच में भारत ने सूर्यकुमार यादव को ओपनिंग में उतारकर सबको हैरान कर दिया। किसी को उम्मीद नहीं थी ऐसा होगा। इससे पहले पंत को भी ओपनर बनाया जा चुका था।

बार-बार क्यों ओपनर बदल रहा है भारत?

बार-बार क्यों ओपनर बदल रहा है भारत?

सूर्यकुमार कुछ ज्यादा खास नहीं कर सके और 16 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। मजेदार बात यह है इस बार पंत को नंबर चार पर उतार दिया गया।

ऐसे में पार्थिव ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, ये सभी बदलाव जो हम देख रहे हैं, ये विराट कोहली को टीम में फिट करने की चाहत है। इसके चलते ही हम कभी पंत को, कभी सूर्यकुमार यादव को ओपन करते हुए देख रहे हैं। मुझे तो ऐसा ही लगता है।

कोहली लंबा ब्रेक लेकर ही फॉर्म तलाशने के मूड में

कोहली लंबा ब्रेक लेकर ही फॉर्म तलाशने के मूड में

कोहली की फॉर्म तो इस समय काफी खराब चल रही है। पूर्व कप्तान ने तीन साल से शतक नहीं बनाया। वह बर्मिंघम टेस्ट के दौरान दो पारियों में केवल 31 रन बनाने में सफल रहे, जिसे भारत इंग्लैंड से सात विकेट से हार गया। इसके बाद उन्होंने दूसरे और तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1 और 11 और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे में 16 और 17 रन बनाए।

इसके बाद जब वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम की घोषणा हुई तो सबने कोहली की इस बात के लिए आलोचना की कि उन्होंने आराम क्यों मांगा? विराट कोहली को आराम देने के लिए बीसीसीआई की भी आलोचना की गई। पर ऐसा प्रतीत हुआ कि कोहली लंबा ब्रेक लेकर ही फॉर्म तलाशने के मूड में है।

पार्थिव पटेल ने कहा- वनडे आसान है, उससे वापसी करो

पार्थिव पटेल ने कहा- वनडे आसान है, उससे वापसी करो

कोहली वैसे भी खेल नहीं रहे हैं। वे आते-जाते हैं, अपनी मर्जी से खेलते और छुट्टियां मनाते हैं। उन्होंने पूरा आईपीएल खेला, फिर भारतीय सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज मिस कर दी।

पार्थिव ने यह भी सुझाव दिया कि कोहली को फॉर्म में वापस आने के लिए वनडे खेलने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं निश्चित रूप से उसे टी 20 आई में देखना पसंद करता। मैं उसे एक दिवसीय श्रृंखला खेलते देखना पसंद करता।

"यह फॉर्म में वापस आने का एक आसान विकल्प है। पचास ओवर हैं, बहुत समय है। शिखर धवन और शुभमन गिल ने हर गेंद पर रन बनाने के साथ वापसी की है। कोहली को खेल में एक लीजेंड हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+