IND vs WI: कुलदीप यादव ने रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, वेस्टइंडीज का चुनौतीपूर्ण स्कोर

India vs West Indies: भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए बेहतरीन शुरुआत के बाद वेस्टइंडीज की टीम बिखर गई। बाद में पॉवेल ने तूफानी बैटिंग की। वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर खेलकर 159 रनों का स्कोर हासिल करने में सफल रही। भारत के लिए कुलदीप यादव ने धाकड़ गेंदबाजी कर एक रिकॉर्ड अपने नाम किया।

टॉस जीतकर वेस्टइंडीज की तरफ से ताबड़तोड़ बैटिंग देखने को मिली। काइल मेयर्स और ब्रेंडन किंग ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 55 रनों की भागीदारी कर डाली। इस बीच मेयर्स 25 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद जॉनसन चार्ल्स 12 रन बनाकर चलते बने। दोनों को कुलदीप यादव ने निपटाया।

kuldeep yadav

पिछले दो मैचों में फिफ्टी जड़ने वाले निकोलस पूरन का बल्ला इस बार शांत रहा। वह कुछ खास नहीं कर पाए। पूरन 12 गेंदों का सामना कर 20 के निजी स्कोर पर कुलदीप यादव का शिकार बने। कुलदीप ने 50 विकेट पूरे किये। पुरुष क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी बन गए। भारत की तरफ से सबसे तेज 50 विकेट लेकर उन्होंने इतिहास रच दिया।

ब्रेंडन किंग क्रीज पर टिके लेकिन धीमी बैटिंग करते हुए 42 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इस तरह वेस्टइंडीज बेहतरीन शुरुआत के बाद नीचे आ गई। मुकेश कुमार ने शिमरोन हेटमायर को 9 रन पर आउट कर वेस्टइंडीज को पांचवां झटका दिया।

बाद में रोवमैन पॉवेल ने कुछ आकर्षक शॉट जड़े और टीम को 150 का स्कोर हासिल करने में मदद की। पॉवेल ने 19 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 40 रनों की पारी खेली और विंडीज को 5 विकेट पर 159 तक पहुंचा दिया। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के अजन्ता मेंडिस के नाम है। उन्होंने 26 पारियों में ऐसा किया था। कुलदीप यादव दूसरे स्थान पर आ गए हैं, उन्होंने 29 पारियों में 50 विकेट झटके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+