जानें किसके नाम है सबसे कम उम्र में Test Debut में शतक लगाने का रिकॉर्ड, चौथे नंबर पर हैं Yashasvi Jaiswal

West Indies vs India 1st Test Day 2: भारत ने डोमिनिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन का अंत शानदार प्रदर्शन के साथ किया। टीम इंडिया ने दो विकेट पर 312 रन बना लिए। भारत ने अपनी पहली पारी में 162 रन की बढ़त हासिल कर ली है। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने करियर के पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाकर दमदार शुरुआत की। आइए इस मौके पर जानते हैं डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों के नाम।

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)
टीम इंडिया की ओर से डेब्यू टेस्ट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे टॉप पर पृथ्वी शॉ का नाम है, जिन्होंने महज 18 साल 329 दिन की उम्र में ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम की थी। पृथ्वी ने 4 अक्टूबर 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जहां उन्होंने 154 गेंदों में 134 रन बनाए थे।

 Yashasvi Jaiswal

अब्बास अली बेग (Abbas Ali)
भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वालों की लिस्ट में दूसरा नाम अब्बास अली बेग का हैं, जिन्होंने 20 साल 126 दिन की उम्र में यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम की थी।

विश्वनाथन (Viswanath)
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर विश्वनाथन का नाम है, जिन्होने ये उपलब्धि 20 साल 276 दिन की उम्र में टेस्ट का पहला शतक लगाकर अपने नाम की थी।

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर अब युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम शामिल हो गया है। जायसवाल ने 21 साल 196 दिन की उम्र में डेब्यू टेस्ट में शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच की पहले पारी में डेब्यू के साथ अपना शतक पूरा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+