IND vs WI: वेस्टइंडीज को मिला नया हीरो! 23 साल बाद हुआ ये करिश्मा, जॉन कैंपबेल ने शतक जड़ रचा इतिहास
IND vs WI John Campbell: वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल (John Campbell) ने भारत के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने एक ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने अपने करियर का पहला टेस्ट शतक लगाकर वेस्टइंडीज को मैच में शानदार वापसी दिलाई।
23 साल बाद हुआ ये कमाल (IND vs WI John Campbell)
जॉन कैंपबेल ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। वह टेस्ट क्रिकेट में छक्के के साथ अपना पहला शतक पूरा करने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज़ों की चुनिंदा सूची में शामिल हो गए हैं। वह भारत में टेस्ट शतक बनाने वाले वेस्टइंडीज के पहले सलामी बल्लेबाज़ बने हैं। पिछली बार 2002 में वावेल हाइंड्स ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में यह उपलब्धि हासिल की थी।

7 साल बाद भारत के ख़िलाफ शतक
जॉन कैंपबेल ने बतौर ओपनर अपना पहला शतक लगाने के लिए 48 पारियां लीं। वह सर्वाधिक पारियां खेलकर अपना पहला शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे सलामी बल्लेबाज हैं। इस मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर ट्रेवर गोडार्ड 58 पारियों के साथ पहले स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज की तरफ से भारत के खिलाफ़ यह शतक सात साल के लंबे अंतराल के बाद आया है। इससे पहले कप्तान रोस्टन चेज ने अक्टूबर 2018 में हैदराबाद में भारत के खिलाफ़ शतक जड़ा था।
होप के साथ बड़ी साझेदारी
अपने करियर के 25वें टेस्ट (50वीं पारी) में शतक जड़ने वाले जॉन कैंपबेल ने शाइ होप के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 177 रनों की मज़बूत साझेदारी की। यह साझेदारी भी एक रिकॉर्ड है, क्योंकि यह भारत के ख़िलाफ़ टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज की तरफ़ से 14 साल में 150 से अधिक रनों की पहली साझेदारी है। जिसकी बदौलत भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज पर अब कम से कम पारी से हारने का खतरा हट गया है।












Click it and Unblock the Notifications