IND vs WI: चार बल्लेबाज जिनके सामने फिर है अपना हुनर दिखाने का मौका, दो ने पहले ODI में किया था स्कोर
India vs West Indies 2nd ODI: भारतीय क्रिकेट टीम आज जब 29 जुलाई को बारबाडोस में वेस्टइंडीज के सामने होगी तो एक बार फिर से उनके बल्लेबाजी क्रम में फेरबदल देखने के लिए मिल सकता है। हालांकि यह सब टॉस पर भी काफी निर्भर करेगा।
आज के मुकाबले में कुल मिलाकर रुझान एक बार फिर से युवा बल्लेबाजों पर हो सकता है, जिन्हें भारतीय टीम मैनेजमेंट वर्ल्ड कप से पहले जितना संभव हो, उतने मौके देना चाहता है। वेस्टइंडीज और भारत के बीच दूसरे वनडे मुकाबले में 4 ऐसे खिलाड़ी हैं जो बेटिंग में देखने लायक होंगे और इनमें से दो ने पहले वनडे मैच में स्कोर किया था। आइए देखते हैं ऐसे खिलाड़ी कौन से हैं।

शुभमन गिल- गिल ने कैरेबियन दौरे पर कोई बड़ा स्कोर खड़ा नहीं किया है। वे जिस प्रतिष्ठा के साथ आए थे उसके हिसाब से खेल नहीं पाए हैं। वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम इस खिलाड़ी को किसी भी हाल में फिर से फॉर्म में वापस देखना चाहेगी। गिल का रिकॉर्ड इस फॉर्मेट में गजब का है और उनकी पूरी उम्मीद है।
एलिक अथानाजे- वेस्टइंडीज का खिलाड़ी टेस्ट डेब्यू से ही चर्चाओं में रहा है। उनको असली प्रतिभा माना जा रहा है और वे छुपे रुस्तम साबित हो सकते हैं। भारतीय गेंदबाजी के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को अब बड़ा स्कोर करना चाहिए और उन पर निश्चित तौर पर नजर रहेगी।
ईशान किशन- किशन ने टेस्ट मैचों में तेज अर्धशतक लगाया था। फिर वनडे के पहले मैच में भी ऐसे ही शुरुआत की थी। उन्होंने अपनी पारी से दिखाया कि वे मुश्किल पिच पर बना सकते हैं और भारतीय टीम वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ी को इस तरह के टच में देखकर काफी खुश होगी।
ये भी पढ़ें- IND vs WI: 3 ऑलराउंडर्स, जो डाल सकते हैं दूसरे ODI में बड़ा प्रभाव, वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी पर रहेगी नजर
शाई होप- वेस्टइंडीज के कप्तान वनडे फॉर्मेट में अपने अपनी टीम के लिए बेस्ट बल्लेबाज हैं। वे लगातार बेहतरीन रन बना रहे हैं और पहले मुकाबले में जब सब बल्लेबाज धराशाई होते जा रहे थे तब भी उन्होंने स्कोर किया था। 50 ओवर के फॉर्मेट में भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड आमतौर पर अच्छा भी रहता है। वे एक बार फिर से भी बड़ा योगदान दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications