IND vs WI: 3 ऑलराउंडर्स, जो डाल सकते हैं दूसरे ODI में बड़ा प्रभाव, वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी पर रहेगी नजर
India vs West Indies 2nd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बारबाडोस में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच एक लो स्कोरिंग मुकाबला था, जहां भारतीय टीम ने 5 विकेट से मैच को जीतने में कामयाबी हासिल की।
वेस्टइंडीज की टीम पहले मैच में सवा सौ भी नहीं कर पाई थी और उनका लक्ष्य किसी तरह पूरे ओवर बल्लेबाजी करने का होगा। इस मैच में 3 ऐसे ऑलराउंडर हैं, जो फेंटेसी टीम में अपना बड़ा प्रभाव छोड़ सकते हैं। आइए देखते हैं, वह कौन हैं।

रवींद्र जडेजा- यह स्टार ऑलराउंडर बाएं हाथ की फिरकी गेंदबाजी से पहले मुकाबले में 3 विकेट लेने में कामयाब रहा था। उन्होंने 6 ओवर में 37 रन देकर यह विकेट लिए थे और फिर बैटिंग में भी बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पिच पर बढ़िया नाबाद फिनिशिंग करते हुए टीम इंडिया को जीत की लाइन के पार लगाया था। जडेजा अच्छी फॉर्म में है परिस्थितियों उनके लिए बढ़िया है और वे एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट टीम की परफॉर्मेंस की धुरी साबित होने के लिए तैयार है।
हार्दिक पांड्या- हार्दिक पांड्या नई गेंद से भी बॉलिंग कर सकते हैं और मिडिल ऑर्डर में एक शानदार बैटिंग का नजारा भी पेश कर सकते हैं। हार्दिक काफी टाइम बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल रहे हैं क्योंकि उन्होंने टेस्ट सीरीज नहीं खेली थी। इसलिए पहले मैच में उन्हें एक अच्छा वार्म-अप मिल चुका है। दूसरे मुकाबले में उनसे और भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- युसूफ पठान ने लगाई हरारे के मैदान पर 'आग', 26 गेंदों में 80 रन बनाकर बफेलोज को फाइनल में पहुंचाया
गुडाकेश मोती- वेस्टइंडीज के खिलाड़ी के लिए आज की परिस्थितियां मुफीद हैं। उन्होंने इसी पिच पर पहले मुकाबले में भारत के बल्लेबाजों को परेशान किया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मोती पिच पर स्पिनरों के लिए मौजूद भरपूर मदद का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। मोती ने पिछले मैच में 6 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए थे।
हालांकि बैटिंग में वे फिलहाल उम्मीद के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 26 का है और वनडे मैच अभी केवल 5 ही खेले हैं। मोती के वनडे करियर की अभी शुरुआत ही है और वे बल्ले से भी अपनी क्षमता को दिखाना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications