आईपीएल, डोमेस्टिक क्रिकेट की धमाकेदार फॉर्म के बाद यशस्वी जायसवाल की टेस्ट टीम में एंट्री हुई जोरदार
India tour of West Indies 2023: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में 21 साल के बाएं हाथ के एनर्जेटिक युवा यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) की एंट्री हो गई है। जायसवाल मुंबई क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हैं और वे राजस्थान रॉयल्स के भी ओपनिंग बल्लेबाज है।
उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले यशस्वी जायसवाल ने अपनी क्रिकेट की बेहतरी के लिए मुंबई का रुख किया था, जहां उन्होंने काफी संघर्ष के बाद इस खेल में अपनी पहचान बनाई और आज भारतीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन युवा खिलाड़ियों में एक है।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए घोषित टीम इंडिया में यशस्वी जायसवाल के अलावा ऋतुराज गायकवाड को भी टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला है। इसका मतलब साफ है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की नई साइकिल में भारतीय चयनकर्ता नई शुरुआत की ओर देख रहे हैं।
यशस्वी जयसवाल ने इससे पहले आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 2023 के सीजन में 14 मैचों में 48.08 की औसत से 625 रन बनाए थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 163.61 रहा था।
जायसवाल क्रिकेटर के तौर पर हाल के समय में काफी विकसित हुए हैं। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर के 15 मैचों में 80.21 की औसत के साथ 1845 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक भी शामिल है। ये खिलाड़ी लिस्ट ए क्रिकेट में 32 मैचों में 53.96 की औसत के साथ 1511 रन बना चुका है।
इससे पहले इस तरह की खबरें थी कि यशस्वी जयसवाल टेस्ट क्रिकेट में जल्द ही चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को रिप्लेस कर देंगे। चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने के बाद भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की दोनों पारियों में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। पुजारा एक उम्र को भी पार कर चुके हैं और अब उनका खेल किसी नए आयाम को नहीं छूता।
पुजारा को बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। फिलहाल ऐसा लगता है कि जायसवाल को रोहित रहाणे, कोहली ,गिल के साथ टॉप फाइव में जगह मिलेगी और बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के आक्रामक खेल को लाल गेंद से देखना काफी दिलचस्प होगा।
भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की शुरुआत करने के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट मैचों के लिए अपनी टीम को इस प्रकार से चुना है-
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (वीसी), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद। सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।












Click it and Unblock the Notifications