IND vs WI: टीम इंडिया में जगह मिलने के बाद रवि बिश्नोई ने इस दिग्गज स्पिनर को दिया श्रेय

नई दिल्लीः युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को भारतीय क्रिकेट में मौका मिल चुका है। उनको वेस्टइंडीज के खिलाफ चुना गया है। रवि बिश्नोई भारत के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों के लिए चुने गए हैं। इससे पहले वे आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर्जायंट्स फ्रेंचाइजी में भी चुन लिए गए थे। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलनी है और बिश्नोई का कहना है कि उनके लिए यह एक बहुत ही अच्छी फीलिंग है जो सपना सच होने के जैसी है।

IND vs WI: After getting a place in Team India, Ravi Bishnoi gave credit to Anil Kumble

रवि बिश्नोई के कैरियर में अनिल कुंबले का अहम योगदान रहा है क्योंकि इस युवा स्पिनर ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेल के दौरान भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर का गाइडेंस पाया था। तब विश्नोई पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। रवि बिश्नोई याद करते हैं किस तरह से अनिल कुंबले ने उनको बताया था कि अपनी योजनाओं को आजादी के साथ कैसे अप्लाई और फॉलो करना है। बिश्नोई ने अभी तक अपने आईपीएल करियर में 23 मुकाबले खेले हैं और 6.95 के इकोनामी रेट से 24 विकेट लिए हैं। उन्होंने यह सभी मैच पंजाब किंग्स के लिए दो सीजनों के दौरान खेले।

बिश्नोई ने स्पोर्ट्स स्टार के साथ बातचीत करते हुए बताया है कि उन्होंने अनिल कुंबले से काफी कुछ सीखा है और उन्होंने जो सबक सिखाएं उनसे एक बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद मिली है। उन्होंने मुझे प्रेशर की सिचुएशन में कभी भी उम्मीद ना छोड़ने की बात सिखाई थी और इसने काफी मदद की। उन्होंने बताया था कि अपनी ताकत पर किस तरीके से खेलना है। सलाह भी दी गई थी कि अपने बेसिक्स पर ध्यान देते हुए किस तरीके से अपने प्लान को एग्जीक्यूट करना है। किसी तरह का कोई प्रयोग नहीं किया गया था। उन्होंने मेरे को खुलकर खेलने की आजादी दी।

रवि बिश्नोई ने कहा कि वह तैयारियां कर रहे थे और अपने मौके के इंतजार कर रहे थे। उन्होंने अपने आप को बड़ी लीग के लिए तैयार किया था और जब भी भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने की अपॉर्चुनिटी आती तो वे इसके लिए तैयार थे। रवि बिश्नोई इस दौरान केएल राहुल की भी बात करते हैं और कहते हैं जिस तरीके से केरल राहुल ने टीम को लीड किया उसके हिसाब से मेरे लिए एडजस्ट करना भी आसान हो गया।

बता दें केएल राहुल अब लखनऊ फ्रेंचाइजी के कप्तान हैं लेकिन इससे पहले वे पंजाब किंग्स की कमान संभाल चुके हैं। रवि बिश्नोई कहते हैं कि वे नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी द्वारा पिक कर लिए गए हैं और वे अपनी टीम के लिए बेस्ट देना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+