रोहित-जायसवाल की धमाकेदार शुरुआत के बाद कोहली का भी चला बल्ला, पहले दिन भारत की पकड़ मजबूत
IND vs WI 2nd Test Day 1 Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच भारत ने शानदार शुरुआत की है। वेस्टइंडीज की धरती पर भारतीय टीम पहले दिन बिना विकेट गंवाए लंच तक 100 से अधिक रनों की साझेदारी करने में कामयाबी हासिल की। इस दौरान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल का कमाल: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतकीय साझेदारी करने के साथ ही रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित और यशस्वी ने बतौर ओपनिंग जोड़ी दूसरी बार विदेशी जमीन पर टेस्ट मैच में शतकीय साझेदारी बनाने में सफल रही है। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में भी दोनों के बीच शतकीय साझेदारी देखने को मिली थी।

सहवाग-गावस्कर के क्लब में बनाई जगह: सुनील गावस्कर और चेतन शर्मा के नाम विदेशी जमीन पर दो बार शतकीय साझेदारी निभाने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा सहवाग-आकाश चोपड़ा और सहवाग-वसीम जाफर की जोड़ी भी विदेशी जमीन पर दो बार शतकीय साझेदारी कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल का नाम भी जुड़ गया है।
कोहली शतक के करीब: यह विराट का 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। विराट कोहली 161 गेंदों में 87 रन और रवींद्र जडेजा 84 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद हैं। इन दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है। मैच के दूसरे दिन विराट कोहली के पास शतक जड़ने का मौका होगा। विराट कोहली ने आखिरी बार टेस्ट में शतक बांग्लादेश के खिलाफ साल 2019 में जड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications