IND vs WI: मौजूदा दौर के 3 बेस्ट ऑलराउंडर एक ही मैच में दिखाएंगे कमाल, कैसा रहेगा इनका प्रदर्शन
India vs West Indies 1st Test: भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज में आज यानी 12 जुलाई को विंडसर पार्क में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के अभियान की शुरुआत करने जा रही है।
टीम इंडिया डोमेनिक पार्क में दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी। इस मुकाबले में मौजूदा समय के तीन बेस्ट टेस्ट ऑलराउंडर भी हैं जो अपना कमाल दिखा सकते हैं।

1. रविचंद्रन अश्विन-
अश्विन को इस मैच में जगह मिलने की पूरी उम्मीद है क्योंकि रोहित ने ऐसा हिंट दिया है। आमतौर पर ओवरसीज स्पिनर के तौर पर अपनी पहचान खोते जा रहे अश्विन के लिए यह सीरीज सुनहरा मौका है। अश्विन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की स्पिन के खिलाफ कमजोरी को भी भुना सकते हैं। अश्विन ने 92 टेस्ट मैचों में 474 विकेट लिए हैं और 27 की औसत से 3129 रन भी बनाए हैं जो उनके बेहतरीन ऑलराउंडर होने का सबूत है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ अश्विन ने 50.18 के औसत से 552 रन बनाए हैं और 21.85 की औसत से 60 विकेट लिए हैं जो उन्हें आज के मैच के लिए जबरदस्त ऑलराउंडर साबित करता है।
2. रवींद्र जडेजा-
अश्विन की तरह जडेजा भी आधुनिक दौर के महान टेस्ट ऑलराउंडरों में से एक हैं, जिन्होंने 65 टेस्ट मैचों में 268 विकेट लेने के अलावा 36 की औसत से 2706 रन भी बनाए हैं।
जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 39.4 की औसत से बल्लेबाजी और 23 की औसत से गेंदबाजी की है। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका यह ट्रैक रिकॉर्ड आज के मैच में उन्हें बेहतरीन ऑलराउंडर बनाता है।
3. जेसन होल्डर-
वेस्टइंडीज का यह एकमात्र ऑलराउंडर वर्ल्ड क्लास लेवल का हरफनमौला खिलाड़ी है, जिन्होंने अपने घरेलू टेस्ट मैचों में 38.15 की औसत से बल्लेबाजी की है। होल्डर गेंदबाजी में उतने कंसिस्टेंट नहीं होने के बावजूद अभी तक 62 टेस्ट मैचों में 28.8 की औसत से 155 विकेट ले चुके हैं।
बल्लेबाजी में उनका औसत करीब 30 का है जिसके साथ उन्होंने 2744 रन भी बनाए हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs WI: अजिंक्य रहाणे ने यशस्वी जायसवाल को दी अहम सलाह, पहले टेस्ट में हो सकता है युवा प्रतिभा का डेब्यू
जाहिर है, आज से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में तीन वर्ल्ड क्लास टेस्ट ऑलराउंडर एक साथ उतरने के लिए तैयार हैं और उनसे जबरदस्त परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा रही है
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications