IND vs WI: डेब्यू टेस्ट में ईशान किशन ने जमीन से चिपकता कैच लपका, देखें यह वायरल वीडियो

IND vs WI, 1st Test: भारतीय विकेटकीपर ईशान किशन ने डेब्यू करने के बाद एक शानदार कैच भी पकड़ा है। टेस्ट क्रिकेट में शिकार का खाता भी किशन ने खोल लिया है। एक नीचे कैच को पकड़कर किशन ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी कीपिंग के करियर का शानदार आगाज किया।

विकेट के पीछे ईशान किशन का पहला शिकार बनने वाले बल्लेबाज का नाम रैमन रिफर है। शार्दुल ठाकुर की बाहर जाती हुई गेंद पर रिफर ने ड्राइव करने का प्रयास किया था। गेंद बल्ले का किनारा लेकर पीछे चली गई और किशन ने गोता लगाते हुए एक शानदार कैच पकड़ लिया।

ishan kishan 2023

बल्लेबाजी के लिए अच्छी नज़र आ रही पिच पर वेस्टइंडीज के कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था लेकिन अश्विन ने उनका यह फैसला गलत साबित कर दिया। अश्विन ने विंडीज के दोनों ओपनरों को सस्ते में निपटा दिया।

तेगनारायण चन्द्रपॉल को आउट करते हुए अश्विन ने अपने खाते में एक खास रिकॉर्ड भी शामिल कर लिया टेस्ट क्रिकेट में पुता और पुत्र को आउट करने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। साल 2011 में अश्विन ने तेगनारायण के पिता शिवनारायण चन्द्रपॉल को भी आउट कर किया था।

टॉस से पहले भारतीय टीम में दो नए खिलाड़ियों के डेब्यू की खबर सामने आई थी। यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन को टीम में शामिल कर लिया गया। किशन को पूर्व भारतीय कप्तान कोहली ने टेस्ट कैप प्रदान की। उनके अलावा रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल को टेस्ट कैप प्रदान की।

रोहित शर्मा ने पहले ही बता दिया था कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो स्पिनर रहेंगे। अश्विन के अलावा जडेजा को भी टीम में शामिल किया गया। सिराज, शार्दुल और जयदेव उनादकट के रूप में तीन तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया। इस तरह एक संतुलित टीम मैदान पर उतारी गई, विंडीज टीम कमजोर दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+