IND vs UAE: एशिया कप में आज बाहर रहेंगे 2 दिग्गज खिलाड़ी, यूएई के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
IND vs UAE: एशिया कप 2025 में आज भारत का मुकाबला UAE से है और क्रिकेट जगत में हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि इस अहम मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेंगे। टीम इंडिया के सामने कुछ बड़े सवाल हैं जिनका जवाब देना जरूरी है।
यह मैच न सिर्फ भारत के लिए टूर्नामेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने का मौका है, बल्कि कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए भी अपनी कप्तानी की छाप छोड़ने का एक सुनहरा अवसर है।

भारतीय टीम की समस्याओं और टीम कॉम्बिनेशन को लेकर यहां एक विश्लेषण तैयार करने का प्रयास किया गया है। यह भी जानने का प्रयास किया गया है कि सूर्या किन 11 प्लेयर्स को यूएई के खिलाफ मैदान पर उतार सकते है।
माना जा रहा है कि शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को ओपनिंग करने के लिए शामिल किया जाएगा। यह फैसला चौंकाने वाला नहीं होगा, क्योंकि गिल एक स्थापित सलामी बल्लेबाज हैं और अभिषेक शर्मा IPL में अपने विस्फोटक प्रदर्शन से सबको प्रभावित कर चुके हैं। इससे भी अहम बात यह है कि गिल इस टीम के उपकप्तान भी हैं।
IND vs UAE: कौन होगा कीपर
संजू सैमसन की जगह शायद इस प्लेइंग इलेवन में नहीं बन पाएगी क्योंकि ओपन करने के लिए पहले से गिल मौजूद हैं। जितेश शर्मा को कीपर के तौर पर शामिल किया जा सकता है क्योंकि वह निचले क्रम में आकर तूफानी बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं। जितेश शर्मा स्पिनरों को निशाना बनाने के लिए मशहूर हैं। इन सभी तथ्यों को देखा जाए, तो सैमसन की जगह इस टीम में नहीं बन रही।
IND vs UAE: कुलदीप या वरुण चक्रवर्ती?
UAE की पिचें अक्सर स्पिनरों के लिए मददगार होती हैं। ऐसे में भारत तीन स्पिनरों के साथ उतर सकता है। अक्षर पटेल का ऑलराउंड प्रदर्शन और उनकी किफायती गेंदबाजी उन्हें लगभग पक्का खिलाड़ी बनाती है। वहीं, कुलदीप यादव की कलाई की स्पिन और वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री स्पिन के बीच चयन करना मुश्किल होगा। कुलदीप का अनुभव और विकेट लेने की क्षमता उन्हें प्राथमिकता दे सकती है, लेकिन वरुण की मिस्ट्री गेंदें UAE के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। यह एक ऐसा फैसला होगा जो मैच का रुख बदल सकता है। देखना होगा कि इन दोनों में से किसे जगह मिलेगी।
कुछ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन
- शुभमन गिल
- अभिषेक शर्मा
- सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
- तिलक वर्मा
- रिंकू सिंह
- हार्दिक पांड्या
- जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
- अक्षर पटेल
- जसप्रीत बुमराह
- अर्शदीप सिंह
- वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव












Click it and Unblock the Notifications