आकिब नबी श्रीलंका में नहीं कर पाएंगे डेब्यू, किसने अटकाया रास्ते में तोड़ा? कारण आया सामने

IND vs SL: श्रीलंका दौरे से जसप्रीत बुमराह बाहर हुए, तो आकिब नबी को शामिल कर लिया गया। पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त को खेला जाना है। इसमें नबी की जगह तो पक्की दिखाई नहीं दे रही है। इसके पीछे कुछ कारण हैं। कई प्लेयर्स पहले से ही प्लेइंग इलेवन के लिए दावेदारी ठोक रहे हैं।

जिस तरह से नबी को टीम में शामिल करने पर ख़ुशी की लहर देखने को मिली है, उसी तरह फैंस को अब निराशा का सामना भी करना पड़ेगा। बुमराह को रिप्लेस कर देने से टीम में जगह पक्की नहीं मानी जा सकती है। उससे फिर कई तरह के समीकरण और कॉम्बिनेशन बनते हैं।

auqib nabi

आकिब नबी के रास्ते का सबसे बड़ा रोड़ा तो श्रीलंकाई कंडीशंस हैं। वहां तेज गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं है। बेजान पिच पर पहले दिन के बाद स्पिनरों का ही बोलबाला रहता है। इस वजह से तीन तेज तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरने का कोई मतलब नहीं रहेगा।

टीम इंडिया के पास पहले ही कई ऑप्शन

अब अगर दो ही तेज गेंदबाजों को टीम में लाया जाएगा, तो वहां पहले से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा मौजूद हैं। उनको नजरअंदाज करते हुए नबी को लाना तो मुश्किल ही दिखाई दे रहा है। कम से कम पहले मुकाबले में तो ऐसा नहीं होगा।

टीम इंडिया के पास स्पिनर्स भी हैं। उनमें अहम नाम कुलदीप यादव का है। उनके अलावा मानव सुथार भी हैं। वह ऑल राउंडर हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू गेम में ही उन्होंने पंजा खोल दिया था। तीसरा नाम सारांश जैन का भी आता है। वह भी स्पिनर हैं और बैटिंग करना जानते हैं। उन सबके अलावा तेज गेंदबाजी में एक और ऑप्शन गुरनूर बराड़ भी हैं।

जडेजा की जगह भी तो है पक्की

इतने सारे ऑप्शन होने के कारण आकिब नबी का खेलना निश्चित नहीं कहा जा सकता है। भारतीय टीम शायद दो तेज गेंदबाज और दो स्पिनरों के साथ मैदान पर उतरेगी। उधर परमानेंट ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा भी हैं। इस तरह पांच गेंदबाज आराम से पूरे हो जाएंगे। ऐसे में आकिब नबी को सिर्फ बेंच पर बैठा हुआ देखा जा सकता है। डेब्यू का मौका तो शायद उनको नहीं मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+