IND vs SL: कोहली ने धोनी की तरह लगाया हेलीकॉप्टर शॉट, 97 मीटर दूर गई गेंद और फिर...

IND vs SL, 3rd ODI, Virat Kohli helicopter shot: श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली ने बल्ले से गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने नाबाद 166 रनों की पारी खेली।

Virat Kohli

IND vs SL, 3rd ODI, Virat Kohli helicopter shot: वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हरा दिया। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारत ने वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है। न्यूजीलैंड के नाम वनडे में 290 रनों से मैच जीतने का रिकॉर्ड था जिसे भारतीय टीम ने तोड़ने का काम किया।

कोहली ने जीता फैंस का दिल

कोहली ने जीता फैंस का दिल

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया के बेताज बादशाह हैं। किंग कोहली ने अपने क्रिकेट करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाने का कारनामा कर चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ भी कोहली ने एक यादगार पारी खेलकर फैंस को अपना दीवाना बना लिया। पिछली चार वनडे पारियों में कोहली के बल्ले से निकलने वाला यह तीसरा शतक है।

विराट ने मारा धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट

विराट ने मारा धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट

विराट कोहली मैदान के चारों तरफ शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 166 रनों की पारी के दौरान उन्होंने एक शॉट लगाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। विराट कोहली ने पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट लगाने का कारनामा किया। विराट का यह शॉट 97 मीटर की दूरी पर जाकर गिरा। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

कोहली ने 110 गेंदों पर जड़ दिए 166 रन

कोहली ने 110 गेंदों पर जड़ दिए 166 रन

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के आखिरी मुकाबले में कोहली ने लंबे अर्से बाद वनडे में 150 से अधिक रनों की पारी खेली। 85 गेंदों में शतक जड़ने के बाद कोहली ने अगले 25 गेंदों में ताबड़तोड़ 66 रन जोड़ दिए। कोहली का यह रूप देखकर कप्तान रोहित शर्मा भी बेहद खुश नजर आए। वह डग आउट से कोहली की बल्लेबाजी का मजा उठा रहे थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 390 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम महज 73 रनों पर ऑल आउट हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+