100वां टेस्ट: 'हाजमे की गोली, त्यौहार में होली और बैटिंग में कोहली, पूरे भारत में पसंद किए जाते हैं'

नई दिल्ली, 3 मार्च: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली कल यानी 4 मार्च को श्रीलंका के खिलाफ जब मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेलने उतरेंगे तो अपने करियर में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे। विराट कोहली अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरने जा रहे हैं। अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली की कमर में तकलीफ नहीं होती तो वह भारत के दक्षिण अफ्रीका टूर पर ही यह मुकाम हासिल कर चुके होते लेकिन किस्मत ने विराट के लिए अपनी घरेलू जमीन पर ही यह उपलब्धि दर्ज करना लिखा था।

'मुझे याद है, जब मैंने पहली बार आपके बारे में सुना था'

'मुझे याद है, जब मैंने पहली बार आपके बारे में सुना था'

बीसीसीआई ने विराट कोहली की इस उपलब्धि के लिए विशेष तैयारियां की है और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कोहली के चौथे टेस्ट का काफी प्रचार भी किया है। इसी दौरान बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय दिग्गजों का एक वीडियो शेयर किया है जिन्होंने विराट कोहली को बधाई दी है। वीडियो की शुरुआत भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से होती है जिन्होंने विराट को 100 टेस्ट मैच खेलने के लिए बधाई दी और सचिन कहते हैं- मुझे याद है, जब मैंने पहली बार आपके बारे में सुना था, यह साल 2007 की बात है। आपके बारे में कई बातें थी, आप सीखना चाहते थे, अपने खेल को बेहतर करना चाहते थे और हर दिन कुछ ना कुछ नया लेकर जाना चाहते थे।

'पाजी बहुत हो चुका है अब केवल फिटनेस पर ध्यान देना चाहता हूं'

'पाजी बहुत हो चुका है अब केवल फिटनेस पर ध्यान देना चाहता हूं'

सचिन साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया में कैनबरा की घटना याद करते हैं। जब विराट कोहली थाई रेस्टोरेंट में भारतीय टीम के साथ थे और सबने अपना अपना खाना खा लिया था और वापस होटल रूम जा रहे थे तब विराट कोहली ने सचिन से कहा था कि पाजी बहुत हो चुका है अब मैं केवल फिटनेस पर ध्यान देना चाहता हूं। सचिन याद करते हैं कि विराट कोहली ने अपने फिटनेस गोल को बखूबी हासिल कर लिया है। क्रिकेट में आंकड़े तो ऊपर नीचे होते रहते हैं और उनकी भी अपनी कहानी होती है लेकिन विराट की सफलता यह है कि उन्होंने अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करने का काम किया। सचिन कोहली को फिटनेस का रोल भी बताते हैं।

 राहुल द्रविड़ का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट खेलना आसान नहीं है

राहुल द्रविड़ का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट खेलना आसान नहीं है

सचिन के साथी और भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट खेलना आसान नहीं है और विराट कोहली की 100 टेस्ट मैच खेलने की उपलब्धि कोई छोटी बात नहीं है। यह बड़ी उपलब्धि है। द्रविड़ याद करते हैं कि कोहली के पहले टेस्ट में वे भी विराट साथ थे। 10 साल में उनकी एक क्रिकेट पर्सन और इंसान के स्तर पर जो ग्रोथ हुई है वह काबिले तारीफ है। इसके साथ ही द्रविड़ ने विराट कोहली को भारत के महानतम खिलाड़ी में से एक बताया।

'आप देश के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने का सपना देखते हो'

'आप देश के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने का सपना देखते हो'

भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के वर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली को बधाई देते हुए कहा कि यह भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा मील का पत्थर है। जब आप क्रिकेटर बनते हो तो देश के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने का सपना देखते हो। यह भारतीय क्रिकेट के लिए भी एक महान क्षण है और विराट कोहली के लिए भी है। विराट ने 10-11 साल पहले करियर शुरू किया था। बीसीसीआई की ओर से भी और भारत के पूर्व कप्तान के तौर पर भी कोहली को मेरी बधाई। उनके परिवार, कोच दोस्तों को भी बधाई।

ईशांत शर्मा दिल्ली के एक और खिलाड़ी हैं और उन्होंने कहा है कि मैं 14 साल की उम्र से कोहली को देखता रहा हूं। वे तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं और भविष्य में ऐसे खिलाड़ियों के लिए 100 टेस्ट मैच खेलना बहुत मुश्किल होगा।

वीरेंद्र सहवाग का अपना अंदाज-

वीरेंद्र सहवाग का अपना अंदाज-

वही वीरेंद्र सहवाग ने अपने अंदाज में कोहली को बधाई दी और कहा कि जब वे क्रिकेट में आए तो उनका एक ही टारगेट था कि मैं आंकड़ों से कोई मतलब नहीं रखूंगा लेकिन मेरे को दिल्ली का ऐसा पहला खिलाड़ी बनना है जो 100 टेस्ट मैच खेले। सहवाग ने यह कारनामा किया उसके बाद इशांत शर्मा ने भी यह उपलब्धि दौराई और अब विराट कोहली का नंबर है। यह तीनों ही दिल्ली के खिलाड़ी है। सहवाग कहते हैं कि, मैंने विराट को बचपन से देखा है वह मेरे अंडर में खेले भी है तब मैं रणजी ट्रॉफी में कप्तान था। मैं तो कहता हूं- हाजमे की गोली, त्यौहार में होली और बैटिंग में कोहली पूरे भारत में पसंद किए जाते हैं। तो वहीं टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने भी 100 टेस्ट मैच के क्लब में विराट कोहली का स्वागत किया है।

यहां क्लिक करके वीडियो देख सकते हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+