पहले टेस्ट में इस बल्लेबाज से प्रभावित हुए गावस्कर, बोले- वो ड्रेसिंग रूम में शांति बना देता है

मोहाली, 4 मार्च: भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ बड़े बदलावों के साथ टेस्ट सीरीज खेलने उतरी है जिसमें चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे मौजूद नहीं है। उनकी जगह पर श्रेयस अय्यर और हनुमा विहारी को मौका दिया गया है। विहारी को पुजारा की तरह का बल्लेबाज मानकर नंबर तीन पर उतारा गया और उन्होंने प्रभावित करने का मौका नहीं छोड़ा। विहारी ने बढ़िया अर्धशतक लगाया और 128 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान पांच चौके भी लगे।

IND vs SL: Sunil Gavaskar impresses with Hanuma Vihari calm approach like Cheteshwar Pujara

भारत के बल्लेबाजी लीजेंड सुनील गावस्कर विहारी की बैटिग से काफी प्रभावित हैं। हनुमा विहारी घर में केवल अपनी दूसरी पारी खेल रहे थे। उन्होंने नई भूमिका में बढ़िया तरीके से खुद को ढाल लिया और श्रीलंकाई अटैक के खिलाफ आसानी से रन बनाए। विहारी ने 93 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करते हुए 5 चौके लगाए।

यह केवल हैदराबाद के बल्लेबाज का घर पर दूसरा टेस्ट मैच था और विहारी ने मौके का अच्छा उपयोग किया, नंबर 3 पर शुरुआती छाप छोड़ी। विहारी की बैटिंग में जो ठोसता दिखती है उसके चलते ड्रेसिंग रूम में भी काफी शांत माहौल रहता है। यह कुछ ऐसा है जब पुजारा अपनी फॉर्म के दिनों में किया करते थे।

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "उन्होंने पुजारा की तरह भारतीय ड्रेसिंग रूम को शांति का एहसास दिया है। जब पुजारा क्रीज पर थे, तो आप आराम से सांस ले सकते थे। आप जानते थे कि एक छोर टिका होगा।"

"विहारी बहुत प्रभावशाली रहे। उनका बल्ला सीधा है। अधिकांश रन बल्ले के पूरे फेस से आए हैं। जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसके कारण ड्रेसिंग रूम में एक बार भी घबराहट महसूस नहीं हुई होगी। आप उस समय को देखिए जब वह बैटिंग के लिए आए। यह बहुत प्रभावशाली है। वह दक्षिण अफ्रीका में प्रभावशाली थे जहां पिचें कहीं अधिक कठिन थीं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+