अजूबे हैं ये दो बल्लेबाज- गावस्कर ने इस पाकिस्तानी लीजेंड और विराट कोहली को बताया विरला खिलाड़ी

मोहाली, 4 मार्च: विराट कोहली भारत के लिए अपने 100 टेस्ट पूरे कर चुके हैं। जैसे ही भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पीसीए स्टेडियम में पहले टेस्ट के लिए कदम रखा कोहली ने यह उपलब्धि हासिल कर ली। कोहली से पहले सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की एक एलीट लिस्ट है जो 100 टेस्ट खेल चुके है। अब विराट का नाम भी इसमें शामिल है। वे 100 टेस्ट खेलने वाले बारहवें भारतीय क्रिकेटर बन गए।

 ये दोनों बल्लेबाजों की दुर्लभ कैटेगरी है-

ये दोनों बल्लेबाजों की दुर्लभ कैटेगरी है-

सुनील गावस्कर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। गावस्कर का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट खेलना ही अपने आप में एक उपलब्धि है। गावस्कर ने इसके साथ ही कोहली और पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद की तुलना की है और दोनों को एक जैसा बताया है। गावस्कर कहते हैं कि ये दोनों बल्लेबाजों की वह दुर्लभ कैटेगरी है जो गेंदबाजों को स्लेज करके उकसाती है।

जावेद मियांदाद जैसे हैं कोहली-

जावेद मियांदाद जैसे हैं कोहली-

गावस्कर ने बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए VIDEO में कहा कि, तेज गेंदबाज को उकसाने के लिए आपके अंदर अलग किस्म का इंसान होना चाहिए। कोहली ऐसे ही एक दुर्लभ बल्लेबाज हैं जो गेंदबाजों को स्लेज करना पसंद करते हैं। वह अलग रहे हैं, वह इस लिहाज से जावेद मियांदाद जैसे हैं। उनकी तरक्की गजब रही है, निरंतरता भी बहुत अच्छी रही, वे 100 के साथ और भी ज्यादा मैच ऐसे ही खेलेंगे।

गावस्कर ने दर्शकों के आने का स्वागत किया-

गावस्कर ने दर्शकों के आने का स्वागत किया-

इस बीच, खेल शुरू में COVID-19 चिंताओं के बीच बंद दरवाजों के पीछे होने की योजना बनाई गई थी। हालांकि अब 50 फीसदी भीड़ को मंजूरी दे दी गई है। गावस्कर का मानना ​​है कि दर्शक पूरे मुकाबले के दौरान कोहली को प्रेरित करते रहेंगे।

गावस्कर ने कहा, "कोहली चाहे फिल्डिंग कर रहे हों या बल्लेबाजी करने जा रहे हों, भीड़ उन्हें चीयर्स करेगी। भीड़ यही करती है, खासकर जब वह घर की भीड़ हो। हर कोई चाहता होगा कि वह अपने 100वें टेस्ट में शतक बनाए। उनका सफर अविश्वसनीय रहा है, मुझे याद है कि उन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज में पदार्पण किया था, वहां भी आप उनमें आग देख सकते थे।"

अनुष्का शर्मा भी मैदान पर मौजूद थीं-

अनुष्का शर्मा भी मैदान पर मौजूद थीं-

इसी बीच भारत ने कोहली के 100वें टेस्ट मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। हालांकि कप्तान रोहित खुद 29 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले विराट कोहली को बीसीसीआई ने स्पेशल कैप देते सम्मानित किया। यह कैप हेड कोच राहुल द्रविड़ ने दी थी। इस अवसर पर अनुष्का शर्मा और विराट के भाई भी मौजूद थे। भारत इस मुकाबले में तीन स्पिनर और दो ही तेज गेंदबाजों के साथ उतरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+