IND vs SL: कोहली के शतक के बाद सोशल मीडिया पर फनी मीम्स की बहार, आ रहे हैं मजेदार रिएक्शन

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया है। कोहली ने 87 गेंदों में 113 रन की पारी खेली। एक महीने के अंदर कोहली के बल्ले से आया यह दूसरा शतक है।

Virat Kohli

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर दहाड़ा है। विराट ने इस मैच में अपने वनडे करियर का 45वां शतक जड़ा है। कोहली ने 87 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 113 रन की पारी खेली। आपको बता दें कि विराट कोहली ने पिछले एक महीने के अंदर वनडे फॉर्मेट में यह दूसरा शतक जड़ा है। इससे पहले कोहली ने 10 दिसंबर 2022 को ही चट्टोग्राम में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था। इस साल विश्व कप के लिहाज से कोहली का इस शानदार फॉर्म में होना टीम इंडिया के लिए बहुत ही अच्छी बात है।

एक्टिव प्लेयर में सबसे अधिक इंटरनेशनल शतक कोहली के नाम

विराट कोहली ने इस सेंचुरी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 73 शतक पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली अभी वर्तमान में खेल रहे खिलाड़ियों में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली के बाद वॉर्नर के सबसे अधिक 45 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अभी 41 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। जो रूट 44 अंतरराष्ट्रीय शतक बना चुके हैं तो वहीं स्टीव स्मिथ के नाम 42 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। केन विलियमसन के नाम 38 और बाबर आजम के नाम 28 शतक हैं।

ब्रेक के बाद कोहली के बल्ले ने आग उगलना किया शुरू

आपको बता दें कि विराट कोहली टी20 विश्व कप से पहले करीब 3 साल बहुत बुरे दौर से गुजरे हैं। कोहली 3 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सेंचुरी नहीं लगा पाए थे। एशिया कप 2022 से पहले उन्हें लंबा ब्रेक दिया गया और उसके बाद से तो कोहली के बल्ले ने जो आग उगलना शुरू किया है वो काबिल ए तारीफ है।

कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन

एक महीने के अंदर ही दूसरी सेंचुरी बनाने के बाद सोशल मीडिया पर भी विराट कोहली छाए हुए हैं। कोहली के शतक को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं। साथ ही कुछ मजेदार और फनी मीम्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+