IND vs SL: रोहित शर्मा की तरह पुलशॉट पर कोहली ने लगाया छक्का, 'हिटमैन' हुए खुश, ऐसे दी शाबाशी

IND vs SL, 3rd ODI, Rohit Sharma Reaction: विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ रविवार 15 जनवरी को एक यादगार पारी खेलने में सफल रहे। इस दौरान उन्होंने कई बड़े शॉट्स लगाए।

Rohit Sharma

IND vs SL, 3rd ODI, Rohit Sharma Reaction: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक जड़ने का काम किया। इस सीरीज में दो शतक लगाने के साथ ही एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम दर्ज हो गया है। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ कुल 10 वनडे शतक जड़े हैं। किसी भी एक देश के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज ने इतने शतक नहीं लगाए हैं।

कोहली ने बनाए नाबाद 166 रन

कोहली ने बनाए नाबाद 166 रन

श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने 110 गेंदों पर 166 रनों की नाबाद पारी खेली। कोहली की इस बेहतरीन पारी की बदौलत ही भारत 50 ओवर में 390 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। लंबे समय बाद कोहली ने वनडे फॉर्मेट में 150 से अधिक का स्कोर बनाया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं। हर कोई किंग कोहली के वापस फॉर्म में आने पर उन्हें बधाइयां दे रहा है।

रोहित शर्मा ने छक्का देखकर बजाई ताली

रोहित शर्मा ने छक्का देखकर बजाई ताली

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी विराट कोहली की इस पारी को देखकर बेहद खुश नजर आए। रोहित शर्मा पुल शॉट के माहिर बल्लेबाज माने जाते हैं। जब पारी के अंतिम ओवर में कोहली ने पुल शॉट लगाकर छक्का जड़ा तो रोहित अपनी खुशी रोक नहीं पाए। डग आउट में बैठे रोहित शर्मा कोहली के इस शॉट को देखकर दोनों हाथों तालियां बजाकर उनको शाबाशी दी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पहली बार वनडे पारी में जड़े 8 छक्के

पहली बार वनडे पारी में जड़े 8 छक्के

विराट कोहली ने अपने वनडे पारी में पहली दफा 8 छक्के जड़ने का काम किया है। शतक लगाने के बाद अगले 66 रन कोहली ने सिर्फ 25 गेंदों में बनाए हैं। कोहली ने शतक लगाने के बाद टी-20 की तरह बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। भारत इस वनडे सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुका है। कप्तान रोहित की कोशिश अब इसे जीतकर श्रीलंका पर क्लीन स्वीप से जीत हासिल करने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+