पूरे स्टाइल के साथ हुआ रविंद्र जडेजा का कमबैक, विकेट लेकर मनाया 'पुष्पा' सेलिब्रेशन- VIDEO

लखनऊ, 25 फरवरी: भारत के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने चोट के बाद श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में अपनी वापसी की है। इस श्रंखला का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 24 फरवरी को खेला गया जहां भारत ने अपने पडोसी देश को 62 रनों से रौंदने में कामयाबी की और उसके साथ ही रोहित शर्मा एंड कंपनी तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है।

गेंदबाजी में जडेजा के पूरे चार ओवर देखने को मिले

गेंदबाजी में जडेजा के पूरे चार ओवर देखने को मिले

भारत में टॉस हारने के बाद पहले बलेबाजी करने का फैसला किया था जिसमें ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाने में कामयाब रही। बलेबाजी में रवींद्र जडेजा के लिए ज्यादा कुछ करने को नहीं बचा था क्योंकि वह चौथे नंबर पर आए और उन्होंने 4 गेंद खेल कर 3 रन की पारी खेली। हालांकि गेंदबाजी में जडेजा के पूरे चार ओवर देखने को मिले।

 अल्लू अर्जुन के सिग्नेचर स्टाइल को करके दिखाया

अल्लू अर्जुन के सिग्नेचर स्टाइल को करके दिखाया

जडेजा ने इन चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट हासिल किया। यह विकेट दिनेश चंडीमल का था जो श्रीलंका के अनुभवी विकेटकीपर है। चंडीमल को ईशान किशन ने स्टंप आउट कर दिया और यह खिलाड़ी 9 गेंदों पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गया। जडेजा भारतीय गेंदबाजी में एकमात्र ऐसे बॉलर रहे जिन्होंने अपने कोटे से 4 ओवर पूरे खर्च किए। जडेजा ने चंडीमल का विकेट लेने के बाद पुष्पा मूवी में अल्लू अर्जुन के सिग्नेचर स्टाइल को भी करके दिखाया।

'पुष्पा' के बड़े फैन हैं जडेजा-

'पुष्पा' के बड़े फैन हैं जडेजा-

पुष्पा दक्षिण भारत की लोकप्रिय फिल्म है जिसमें अल्लू अर्जुन बड़े स्टाइल में बार-बार अपने चेहरे पर हाथ फेरते हैं और जडेजा भी उसी रूप में दिखाई दिए। क्रिकेट में यह अंदाज काफी लोकप्रिय हो चुका है और हमने पाकिस्तान सुपर लीग, बांग्लादेश प्रीमियर लीग जैसी प्रतियोगिताओं में कई गेंदबाजों को विकेट लेने के बाद ऐसा करते देखा है। रविंद्र जडेजा पहले ही पुष्पा मूवी में अल्लू अर्जुन के किरदार के बहुत बड़े फैन हैं क्योंकि उन्होंने यह सिगनेचर स्टाइल लोकप्रिय होने से काफी पहले ही सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन की मानिंद बीड़ी फूकते हुए अपना पुष्पा लुक जारी किया था जो काफी लोकप्रिय हुआ था।

VIDEO देखें-

यह वीडियो काफी देखा जा रहा है और इसको आप यहां पर देख सकते हैं। श्रीलंका की पारी की बात करें तो यह टीम 20 ओवर में केवल 137 रन बनाकर ढेर हो गई। भारतीय गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और यजुवेंद्र चहल की लगातार बढ़िया गेंदबाजी टीम इंडिया के खेमे में काफी राहत प्रदान करेगी। भुवनेश्वर ने 2 ओवर में 9 रन देकर दो विकेट लिए, बुमराह 3 ओवर में 19 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। हर्षल पटेल ने 2 ओवर में 10 रन दिए तो युजवेंद्र चहल बहुत शानदार साबित हुए जिन्होंने 3 ओवर में 11 रन देकर एक विकेट लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+