IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI, कप्तान हार्दिक इन खिलाड़ियों को देंगे मौका!
Ind vs SL T20 (भारत बनाम श्रीलंका) playing 11: टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों को नहीं शामिल किया गया है। ये सभी खिलाड़ी वनडे सीरीज में वापसी करेंगे।

Ind vs SL T20 (भारत बनाम श्रीलंका) playing 11: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम टी-20 सीरीज खेलने को तैयार है। टीम इंडिया के टी-20 कप्तान हार्दिक पंड्या अपनी कप्तानी में टीम को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे। पंड्या के अलावा इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना टीम के युवा खिलाड़ियों पर काफी कुछ निर्भर रहेगा।

पंड्या का कप्तानी रिकॉर्ड है शानदार
भारत के लिए टी-20 मुकाबलों में हार्दिक पंड्या का कप्तानी रिकॉर्ड कमाल का रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टी20 सीरीज में पंड्या ने अपनी कप्तानी के दम पर टीम को जीत दिलाई थी। इससे पहले आयरलैंड दौरे पर भी हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारत ने सीरीज पर कब्जा जमाया था। ऐसे में अब श्रीलंका के खिलाफ भी भारत जीत की बड़ी दावेदार है।

लगातार पांच मैच जीतने का है रिकॉर्ड
हार्दिक ने पहली बार इस साल जून में आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में भारत की कप्तानी की थी। हार्दिक के अलावा कोई भी भारतीय कप्तान अपने पहले पांच टी20 मैच बतौर कप्तान नहीं जीत पाया था। लेकिन पंड्या ने यह कमाल कर दिखाया है। इससे पहले रोहित शर्मा बतौर भारतीय कप्तान अपने पहले पांच मैचों में एक मैच हार भी चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पंड्या युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकते हैं।

पहले मैच में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों को खेलना पक्का माना जा रहा है। ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। ऐसे में वह बतौर ओपनर टीम की पहली पसंद हो सकते हैं। अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किया जा सकता है।

ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन
पहले मैच के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और हर्षल पटेल।












Click it and Unblock the Notifications