IND vs SL: 3 महीने बाद टीम इंडिया में लौटे जसप्रीत बुमराह, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे

जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में वापसी हो गई है। बुमराह को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी ने फिट घोषित कर दिया है। वो श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे।

Jasprit Bumrah Comeback

Jasprit Bumrah Back in Indian Team टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भारतीय टीम में वापसी हो गई है। बुमराह श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे। बीसीसीआई ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी है। बीसीसीआई की ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमेटी जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ आगामी 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम में शामिल किया है। आपको बता दें कि बुमराह पीठ की चोट के कारण सितंबर 2022 से क्रिकेट से दूर थे। इन तीन महीनों में बुमराह एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप जैसे दो बड़े टूर्नामेंट से दूर रहे।

सितंबर 2022 से क्रिकेट से दूर हैं बुमराह

बीसीसीआई की ओर से बताया गया है कि बुमराह को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी की ओर से फिट घोषित कर दिया गया है और इसीलिए उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, 27 दिसंबर को जब भारतीय टीम का ऐलान किया गया था तो उस वक्त बुमराह फिट थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने किसी तरह की जल्दबाजी को किनारे करते हुए बुमराह को टीम में नहीं शामिल किया था, लेकिन जब एनसीए ने बुमराह को फिट घोषित कर दिया तो बुमराह को टीम में शामिल कर लिया गया है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज 10 जनवरी से होगा। वहीं बुमराह ने 25 सितंबर 2022 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी इंटरनेशन मैच खेला था।

श्रीलंका के लिए यह है भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (wk), इशान किशन (wk), हार्दिक पांड्या (vc), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज का शेड्यूल

- 10 जनवरी को पहला वनडे गुवाहटी में खेला जाएगा

- 12 जनवरी को दूसरा वनडे कोलकाता में खेला जाएगा।

- 15 जनवरी को तीसरा वनडे तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+