IND vs SL: ईशान किशन को मिली अस्पताल से छुट्टी, टीम होटल से जुड़े
धर्मशाला, 27 फरवरी: भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान चोट लग गई थी। ईशान किशन लहिरु कुमारा की गेंद पर चोटिल हो गए थे। यह 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आई एक बाउंसर गेंद थी जिसको ईशान पुल करने के प्रयास में अपने हेलमेट पर ले गए।
Recommended Video

इसके बाद मैदान में फीजियो को आना पड़ा हालांकि जांच पड़ताल के बाद ईशान किशन ठीक पाए गए और बैटिंग करने लगे लेकिन छठे ओवर की पहली गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे। इस दौरान उन्होंने 16 रन बनाए। हालांकि ईशान को इसके बाद हॉस्पिटल ले जाया गया। यह कांगड़ा का फोर्टिस हॉस्पिटल था जहां ईशान को भर्ती कराने के बाद उनका स्कैन भी कराया गया। इसके बाद उनको जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया और उन्होंने डॉक्टर की देखरेख में अपनी रात गुजारी थी।
अब अच्छी बात यह है कि ईशान किशन को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है और वह भारतीय टीम के साथ जुड़ गए हैं। ईशान किशन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में 56 गेंदों पर 89 रनों की बेजोड़ पारी खेली थी। बता दें इससे पहले मुंबई इंडियंस टीम के द्वारा 15.25 करोड रुपए की रकम में रिटेन भी कर लिए गए हैं। ईशान किशन श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज में विकेटकीपिंग कर रहे हैं क्योंकि भारत ने अपने नियमित विकेटकीपर ऋषभ पंत को आराम दिया है।












Click it and Unblock the Notifications