Ind vs SL: श्रीलंका दौरे पर पहुंची भारतीय टीम, इस दिन होगा पहला मैच, यहां देखें पूरा शेड्यूल और टीम
IND Vs SL Indian Team In Sri Lanka: भारतीय क्रिकेट टीम टी 20 और वनडे मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच गई है। नए कोच गौतम गंभीर की अगुआई में टीम सोमवार को कोलंबो पहुंची। भारत 27 जुलाई से 7 अगस्त तक तीन टी 20 मैच और इतने ही वनडे मैच खेलेगा। सूर्यकुमार यादव टी 20 टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि रोहित शर्मा वनडे टीम की अगुआई करेंगे।
वर्ल्ड कप के बाद भारत का दूसरा दौरा
यह दौरा आईसीसी टी 20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया का दूसरा दौरा है। इससे पहले भारत ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था। कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद गौतम गंभीर ने मुख्य कोच का पद संभाला है। टीम के साथ यह उनका पहला विदेशी दौरा है, जिसका लक्ष्य जीत के साथ शुरुआत करना है। टम में बड़े बदलाव के रूप में सूर्यकुमार यादव को टी 20 कप्तान के रूप में हार्दिक पंड्या की जगह लेना और शुभमन गिल को उप-कप्तान नियुक्त करना शामिल है।

जानिए होंगे कुल कितने मुकाबले
भारतीय टीम अपने श्रीलंका दौरे की शुरुआत तीन मैचों की टी-20 सीरीज से करेगी। पहला मैच 27 जुलाई को, दूसरा मैच 28 जुलाई को और अंतिम मैच 30 जुलाई को खेला जाएगा। सभी टी-20 मैच पल्लेकेले में शाम 7 बजे से शुरू होंगे। वनडे सीरीज 2 अगस्त से शुरू होगी, इसके बाद 4 और 7 अगस्त को मैच खेले जाएंगे। ये मैच कोलंबो में प्रत्येक दिन दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगे।
गौतम गंभीर पर टिकी फैंस की नजर
इस दौरे को गंभीर के मार्गदर्शन में टीम इंडिया के लिए एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। फैंस यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि नया नेतृत्व श्रीलंका के खिलाफ प्रदर्शन पर क्या असर डालता है। भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा रोमांचक मैचों और गंभीर की कोचिंग में नई रणनीतियों को देखने का मौका देने वाला है। दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों को आगामी मैचों का बेसब्री से इंतजार है।
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टी 20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुबमन गिल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका के खिलाफ भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद और हर्षित राणा शामिल हैं।
यहां जानें पूरा शेड्यूल
पहला टी-20 27 जुलाई शाम 7 बजे
दूसरा टी-20 28 जुलाई शाम 7 बजे
तीसरा टी20 30 जुलाई शाम 7 बजे
पहला वनडे 2 अगस्त शाम के 2:30
दूसरा वनडे 4 अगस्त शाम के 2:30
तीसरा वनडे 7 अगस्त शाम के 2:30












Click it and Unblock the Notifications