IND vs SL: भारत ने 574 रन बनाकर घोषित की पारी, जडेजा ने खेली करियर की बेस्ट पारी
मोहाली, 5 मार्च: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच का पहला दिन जहां श्रीलंकाई गेंदबाजों के जुझारू पन और फिर ऋषभ पंत के तूफान के नाम रहा तो वही दूसरे दिन रविंद्र जडेजा ने पूरी तरह से शो चुरा लिया। रविंद्र जडेजा ने 228 गेंदों पर नाबाद 175 रनों की मैराथन पारी खेली जिसमें 17 चौके व तीन छक्के लगाए गए और उन्होंने नौवें विकेट के लिए मोहम्मद शमी के साथ 103 रनों की तेज साझेदारी भी की जो केवल 94 गेंदों पर आई थी।

इस दौरान मोहम्मद शमी 34 गेंदों पर 20 रन की पारी खेलकर नाबाद लौटे और रोहित शर्मा ने टी ब्रेक के टाइम पर भारतीय पारी आठ विकेट के नुकसान पर 574 रन के स्कोर पर घोषित कर दी। इससे पहले भारतीय टीम ने ऋषभ पंत की तूफानी बैटिंग के दम पर पहले दिन 85 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए थे और दिन का खेल समाप्त होने तक क्रीज पर रविचंद्रन अश्विन 10 रन बनाकर और रविंद्र जडेजा 45 रन बनाकर मौजूद थे।
इन दोनों ही बल्लेबाजों ने दूसरे दिन बहुत खूबसूरत तरीके से भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ही बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। रविचंद्रन अश्विन 82 गेंदों पर 61 रनों की तेज पारी खेलने के बाद लखमल की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने आउट होने से पहले रविंद्र जडेजा के साथ 130 रनों की शानदार पार्टनरशिप पूरी कर ली थी।
इसके बाद जयंत यादव बल्लेबाजी पर आए लेकिन वे केवल 2 रन ही जोड़ पाए और उनको विश्वा फर्नांडो ने उन्हें चलता कर दिया। इसके बाद मोहम्मद शमी के साथ रविंद्र जडेजा ने अपनी मैराथन पारी को आगे बढ़ाया। यह टेस्ट मैचों में रविंद्र जडेजा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा टेस्ट शतक भी है।
जडेजा अश्विन के अलावा इस मैच में दो और अर्धशतक लगे। हनुमा विहारी ने इससे पहले 128 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली थी उसके बाद ऋषभ पंत ने तूफानी तेवर दिखाते हुए केवल 97 गेंदों पर 96 रन ठोक दिए जिसमें 9 चौके छक्के लगे थे और पंत की गियर बदलकर खेली गई पारी ने भारत के पक्ष में मैच का मॉमेंटम भी सेट कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications