IND vs SL Weather: भारत-श्रीलंका मैच पर मंडराया बारिश का खतरा, जानें कोलंबो का लेटेस्ट वेदर अपडेट

IND vs PAK, Colombo Weather Forecast: एशिया कप 2023 में बारिश ने कई हाई-वोल्टेज मुकाबलों में रुकावटें पैदा की है। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-फोर के अहम मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ भिड़ंत के लिए तैयार है। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। आइए जानते हैं कोलंबो में कैसा रहेगा आज का मौसम।

बारिश के कारण मैच में खलल पड़ने की आशंका
टीम इंडिया अब अपने अगले मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां उसका सामना श्रीलंका से होगा। हमेशा की तरह एक बार फिर बारिश के कारण मैच में खलल पड़ने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन उम्मीद है कि इससे मुकाबले पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

Colombo Weather Forecast

मैच के दौरान बारिश की 84 प्रतिशत संभावना
दरअसल, एक्यूवेदर (AccuWeather) के अनुसार, पूरे मैच के दौरान बादल छाये रहेंगे। लेकिन समस्या एक बार फिर बारिश की होगी। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार दिन के दौरान बारिश की 84 प्रतिशत संभावना है, जबकि बादल छाए रहने की 95 प्रतिशत संभावना है।

खराब मौसम के कारण मैच में होगी देरी?
हालांकि, जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा बारिश कम हो सकती है, लेकिन बादल पूरे दिन छाए रहने की आशंका है। कोलबों में खराब मौसम के कारण मैच की शुरुआत में भी देरी हो सकती है, क्योंकि दोपहर 3 बजे के आसपास तूफान आने की आशंका है।

क्या भारत बनाम श्रीलंका के मैच में भी कोई रिजर्व डे है?
भारत बनाम पाकिस्तान के सुपर 4 मुकाबले में रिजर्व का फैसला लिया गया था, और खराब मौसम के कारण मैच भी रिजर्व डे में ही पूरा हो सका, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ मैच में कोई रिजर्व डे नहीं है, इसलिए यदि बारिश खलल डालती है तो दोनों टीमों के बीच मैच रद्द कर दिया जाएगा, और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ेगा।

भारत की पाकिस्तान पर 228 रनों की प्रचंड जीत ने उन्हें चार में से नंबर एक स्थान पर पहुंचा दिया है। भारत ने केवल एक मैच खेला है और उसका नेट रन रेट +4.560 है। सुपर 4 स्टेज में बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत के बाद श्रीलंका दूसरे स्थान पर विराजमान है। उनका एनआरआर +0.420 है।

दूसरी ओर पाकिस्तान अपने नेट रन रेट के -1.892 तक गिरने के कारण तीसरे स्थान पर खिसक गया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ एक जीत हासिल की है, लेकिन भारत के खिलाफ मिली हार से पाक टीम को बड़ा झटका लगा है, जो आगे के मैच में बाबर आजम एंड कंपनी को नुकसान पहुंचा सकती है। बांग्लादेश चौथे स्थान पर है और अपने दोनों मैच हार चुका है। फाइनल की दौड़ में अब उनके पास बहुत कम मौके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+