श्रीलंका को धूल चटाने के बाद विराट कोहली ने बताया अपना प्लान, सुनकर टीम में आ जाएगी नई जान

IND vs SL, 3rd ODI, Virat Kohli: भारत ने श्रीलंका को बड़े अंतर से हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया। भारत की इस जीत में विराट कोहली का बड़ा योगदान रहा है।

Virat Kohli

IND vs SL, 3rd ODI, Virat Kohli: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी जीत हासिल करने बाद भारतीय खिलाड़ियों के हौसले बुलंद है। बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली का बल्ला खूब चला है। विराट कोहली ने वनडे की पिछली चार पारियों में से तीन में शतक जड़ दिए हैं।

भारत को मिली 317 रनों की वर्ल्ड रिकॉर्ड जीत

भारत को मिली 317 रनों की वर्ल्ड रिकॉर्ड जीत

श्रीलंका के खिलाफ भारत को 317 रनों की वर्ल्ड रिकॉर्ड जीत मिली है। भारत ने श्रीलंका को बुरी तरह से हराकर अपने देश रवाना किया। भारत की इस दमदार जीत में सबसे अधिक रन बनाने वाले विराट कोहली ने भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस मैच में विराट कोहली ने 46वां वनडे शतक लगाया। वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले सचिन से सिर्फ तीन शतक पीछे हैं। सचिन ने वनडे में 49 शतक लगाए हैं, जबकि कोहली के नाम अब 46 शतक हो चुके हैं।

मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद कही यह बात

मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद कही यह बात

विराट कोहली को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। इस अवॉर्ड को लेते समय कोहली ने कुछ बातों का जिक्र किया। कोहली ने कहा कि मेरी मानसिकता टीम की मदद करने और टीम को मजबूत स्थिति में लाने की है। ब्रेक से वापस आकर मुझे अच्छा महसूस हो रहा है। मुझे मुकाम हासिल करने की कोई लालसा नहीं है। लेकिन मैं टीम के लिए हमेशा बेहतर प्रदर्शन करना चाहूंगा।

कोहली ने भी की मोहम्मद सिराज की तारीफ

कोहली ने भी की मोहम्मद सिराज की तारीफ

विराट कोहली ने आगे कहा कि आज मैंने अपनी बल्लेबाजी को एन्जॉय किया। मैं टीम के लिए आगे भी रन बनाते रहना चाहूंगा। इस पारी से मैं संतुष्ट हूं। कोहली ने इसके बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की भी तारीफ की। कोहली से पहले कप्तान रोहित शर्मा भी मोहम्मद सिराज की तारीफ कर चुके हैं। कोहली ने सिराज को लेकर कहा कि सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी से श्रीलंका को मैच में वापसी करने का मौका नहीं दिया। उन्होंने अपने वनडे करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया। जिस कारण श्रीलंका की टीम 22 ओवरों में 73 रन पर सिमट गई। बता दें कि भारत को अब अपना अगला वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जनवरी से खेलना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+