'तूफानी शतक के लिए आपको सलाम,' शुभमन गिल की सेंचुरी के बाद ट्विटर पर फैन्स का सैलाब
शुभमन गिल ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए तूफानी अंदाज में शक जमा दिया और गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

IND vs SL 3rd ODI: श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे हैं तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए तूफानी शतक जड़ा है। वनडे क्रिकेट में गिल के बल्ले से दूसरा शतक निकला है। भारतीय फैन्स उनके शतक से काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर कई अलग-अलग तरह के रिएक्शन भी दिए हैं। (Photo: BCCI)
टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा ने कहा कि बल्लेबाजी के लिए पिच अच्छी दिख रही है इसलिए बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाना चाहेंगे। इसके बाद रोहित और गिल ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। श्रीलंका की टीम को नई गेंद से कोई विकेट नहीं मिला। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा धाकड़ शुरुआत करने के बाद 42 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
गिल ने दूसरे छोर से तेज बल्लेबाजी जारी रखी और अपनी फिफ्टी पूरी करने के बाद भी क्रीज पर बने रहे। श्रीलंकाई गेंदबाजों की धुनाई करते हुए गिल ने महज 89 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया। उनके साथ विराट कोहली भी क्रीज पर बने हुए थे और उन्हें भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था।
वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक खेले 18 मैचों में शुभमन गिल के आंकड़े काफी बेहतरीन रहे हैं। उन्होंने लगभग 64 के औसत से रन बनाए हैं। खास बात यह भी रही है कि गिल के बल्ले से ये रन करीबन 104 के स्ट्राइक रेट से आए हैं। गिल ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का फैसला सार्थक साबित कर दिया। हालांकि ईशान किशन को बाहर बैठना पड़ा है लेकिन गिल ने उस कमी को पूरा भी किया है। वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं में गिल और ईशान किशन दोनों का नाम दिखाई देता है।












Click it and Unblock the Notifications