Ind vs SL Toss: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, राहुल त्रिपाठी डेब्यू को तैयार
Ind vs SL T20 (भारत बनाम श्रीलंका) Toss Update Cricket Scorecard in Hindi: भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने इस मैच में राहुल त्रिपाठी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

Ind vs SL T20i (भारत बनाम श्रीलंका) Hindi Toss Updates: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने इस मैच में संजू सैमसन की जगह राहुल त्रिपाठी और हर्षल पटेल की जगह अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया है। बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने राहुल त्रिपाठी को डेब्यू कैप दिया है। श्रीलंका ने अपनी टीम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है।

वापसी करना चाहेगी श्रीलंका
तीन साल बाद पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मैच खेलने वाली भारतीय टीम की कोशिश जीत दर्ज करने की होगी। भारत सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है। लेकिन श्रीलंका की कोशिश बराबरी करने की होगी। श्रीलंका की टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में शानदार रहा है। श्रीलंका ने एशिया कप का खिताब जीता था। ऐसे में वह दूसरे मैच में पलटवार कर सकती है।

ऐसे देख सकेंगे लाइव मैच
भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबले को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। सीरीज का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर अलग-अलग भाषा में मैच को देखा जा सकता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (सी), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षणा, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका।
भारत (प्लेइंग इलेवन): इशान किशन (डब्ल्यू), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (सी), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इस सीरीज के लिए ऐसी है दोनों टीमें
भारत: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम मावी, ईशान किशन, जितेश शर्मा, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।
श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, सादीरा समरविक्रमा, कुसल मेंडिस, भानुका राजपक्षे, एशेन बंडारा, महीश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका, कसुन राजिथा, दुनिथ वेल्लालेज, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, नुवान तुषारा।












Click it and Unblock the Notifications