IND vs SL: भारत की Playing 11 में कप्तान रोहित कर सकते हैं बड़ा बदलाव, ऐसे देख सकते हैं मैच लाइव

India vs Sri Lanka 2nd ODI Playing XI: रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले वनडे मैच में भारत को जबरदस्त शुरुआत दिलाई थी। दोनों की कोशिश दूसरे मैच में भी फॉर्म को बरकरार रखने की होगी।

IND vs SL 2nd ODI playing XI

India vs Sri Lanka 2nd ODI Playing XI: श्रीलंका को पहले वनडे मैच में 67 रन से मात देने के बाद अब भारत की नजर सीरीज जीत पर होगी। भारतीय टीम की कोशिश दूसरे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। वहीं श्रीलंका की टीम टी-20 की तरह वनडे में भी धमाकेदार वापसी करने का प्रयास करेगी। पहले मैच में श्रीलंकाई गेंदबाज बिल्कुल साधारण नजर आए। जिस कारण भारत ने एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

जीत के बावजूद टीम में होगा बदलाव!

जीत के बावजूद टीम में होगा बदलाव!

भारतीय टीम पहले मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब रही। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने 67 रनों की बड़ी जीत हासिल की। लेकिन इसके बावजूद कप्तान रोहित शर्मा टीम में कुध बदलाव कर सकते हैं। केएल राहुल की जगह ईशान किशन या सूर्यकुमार यादव को मौका दिया जा सकता है। जबकि श्रेयस अय्यर को टीम इस सीरीज के सभी मुकाबलों में शामिल करना चाहेगी। अय्यर के लिए पिछला साल बल्ले के साथ शानदार गुजरा था।

गुरुवार को होगा अगला मुकाबला

गुरुवार को होगा अगला मुकाबला

भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार को वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड दमदार है। ऐसे में फैंस उनके बल्ले से एक और आतिशी पारी की उम्मीद कर रहे होंगे। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जिस तरीके से इस साल का आगाज किया है, उससे फैंस बेहद खुश हैं। रोहित और विराट वनडे वर्ल्ड कप में टीम के सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

ऐसे देख सकते हैं मैच लाइव

ऐसे देख सकते हैं मैच लाइव

दूसरे वनडे मैच को फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर अलग-अलग भाषा में मैच को देखा जा सकता है। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स भी इस मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार ऐप पर किया जाएगा।

जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल/ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, कसुन राजिथा, महेश थिक्षणा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+