VIDEO: अक्षर पटेल ने हवा में उछलकर पकड़ा इस साल का बेस्ट कैच, बल्लेबाज भी चौंक गया, वीडियो वायरल
श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डंस में दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान अक्षर पटेल ने जबरदस्त फील्डिंग का प्रदर्शन किया और धाकड़ कैच पकड़ा।

IND vs SA 2nd ODI (भारत बनाम श्रीलंका): कोलकाता के ईडन गार्डंस में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे में टीम इंडिया की तरफ से न केवल धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया गया बल्कि फील्डिंग में भी बेहतरीन कार्य देखने को मिला। भारतीय टीम के लिए अक्षर पटेल ने मैदान पर चुस्ती दिखाते हुए उछलकर एक शानदार कैच पकड़ा। श्रीलंका के बल्लेबाज चामिका करुणारत्ने को इसके बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा। मैच में यह उमरान मलिक को मिलने वाली दूसरी सफलता थी। (Photo: BCCI/Twitter Video SS)

अक्षर पटेल ने पकड़ा बेहतरीन कैच
यह घटना श्रीलंकाई पारी के 34 ओवर में घटी। उमरान मलिक की गेंद को करुणारत्ने ने पॉइंट की तरफ खेला लेकिन वह इसे जमीन पर रखने में नाकाम रहे और हवा में उछलती हुई गेंद को अक्षर पटेल ने अपने बाईं तरफ गोता लगाते हुए पकड़ लिया। अक्षर पटेल ने हवा में ही इस गेंद को पकड़ लिया था लेकिन कैच लपक ने के बाद वह जमीन पर गिर गए। उमरान मलिक की गेंद 144 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी ज्यादा तेज थी। अक्षर पटेल के कैच पकड़ने के बाद बल्लेबाज करुणारत्ने को भी भरोसा नहीं हुआ कि यह कैसे हुआ लेकिन भारतीय टीम बहुत खुश थी क्योंकि श्रीलंका का आठवां विकेट गिर चुका था। इस समय मेहमान टीम का स्कोर 177 रन था।

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
बीसीसीआई ने भी अपने टि्वटर हैंडल पर इसका वीडियो पोस्ट किया है इसमें बोर्ड ने लिखा है कि अपने बाईं तरफ डाइव लगाते हुए अक्षर पटेल ने एक शानदार कैच पकड़ा और उमरान मलिक को अपना दूसरा विकेट मिल गया। इस ट्वीट को फैन्स ने भी काफी पसंद किया और अक्षर पटेल की सराहना की।

श्रीलंकाई टीम कम स्कोर पर आउट
टॉस जीतकर श्रीलंका के कप्तान शनाका ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। हालांकि श्रीलंका के कप्तान का यह फैसला गलत साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। श्रीलंका की टीम 40वें ओवर में 215 रन बनाकर आउट हो गई। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज नुवानिंदू फर्नांडो थे, उन्होंने 50 रन की पारी खेली। उनके अलावा कुसल मेंडिस ने भी 34 रन बनाए। अन्य सभी बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए और इस तरह से श्रीलंका की टीम कम स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने 10 ओवरों में 51 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके अलावा मोहम्मद सिराज ने भी 30 रन देते हुए 3 विकेट प्राप्त किए, उमरान मलिक को दो विकेट मिले।












Click it and Unblock the Notifications