Umran Malik ने फेंकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे तेज भारतीय गेंद, इतनी थी इसकी रफ्तार

उमरान मलिक स्पीड के कारण जाने जाते हैं और काफी तेज गेंदबाजी करते हैं, श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने नया रिकॉर्ड बना दिया।

Umran Malik

IND vs SL 1st ODI, Umran Malik (भारत बनाम श्रीलंका): भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमरान मलिक अपनी तेज रफ्तार वाली गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और उनकी खासी चर्चा भी होती रहती है। श्रीलंका के खिलाफ गुवाहाटी वनडे मैच में मलिक ने भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बना दिया। श्रीलंका की पारी के दौरान खुद का दूसरा ओवर लेकर आए मलिक ने यह कारनामा कर दिया। इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गेंद का भारतीय कीर्तिमान उनके नाम ही था। (Photo: BCCI/Twitter)

मलिक ने अपने कोटे के दूसरे ओवर में 156 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालते हुए अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया जो उन्होंने टी20 में बनाया था। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। इस तरह मलिक ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। आने वाले समय में वह इस स्पीड से भी ऊपर जा सकते हैं।

उमरान मलिक ने आईपीएल में भी कुछ ऐसा ही कारनामा किया था। वह आईपीएल में सबसे तेज गेंद डालने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी है। टीम इंडिया में इस समय उनसे ज्यादा तेज गेंद डालने वाला कोई अन्य गेंदबाज नहीं है। उमरान मलिक निडरता के साथ अपनी गेंदबाजी करते हैं और स्पीड से कोई समझौता नहीं करते हैं।

भारतीय टीम के 373 रनों के जवाब में खेलते हुए श्रीलंकाई टीम पूरी तरह से बिखर सी गई। एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते चले गए। श्रीलंकाई टीम को उमरान मलिक ने अकेले 3 झटके दिए। इतने बड़े स्कोर का पीछा करना कहीं से भी आसान काम नहीं है। टीम इंडिया के लिए बैटिंग में विराट कोहली ने धाकड़ काम करते हुए शतक जमाया। उनके अलावा रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भी अर्धशतकीय पारियां खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+