IND vs SL : टेस्ट क्रिकेट में जडेजा ने रचा इतिहास, नहीं कर पाया कोई भारतीय ऐसा काम
नई दिल्ली। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। शनिवार को मोहाली में दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 175 रन की पारी खेल जडेजा ने कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा है। जडेजा की यह पारी 228 गेंदों में 17 चाैकों व 3 छक्कों की मदद से आई।
यह भी पढ़ें- भले ही दुनिया में नहीं रहे शेन वाॅर्न, लेकिन उनके ये रिकाॅर्ड टूटना हैं मुश्किल

नहीं कर पाया कोई भारतीय ऐसा काम
इस पारी के साथ जडेजा ने नया इतिहास रचा। दरअसल, जडेजा 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। इसी के साथ जडेजा अब 7वें नंबर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है। जडेजा ने जैसे ही 164वां रन बनाया तो वे भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में नंबर सात पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। जडेजा से पहले नंबर सात पर कपिल देव ने 1986 में कानपुर में श्रीलंका के खिलाफ 163 रनों की पारी खेलने का काम किया था। इसके अलावा बाएं हाथ के बल्लेबाज रविंद्र जडेजा के इंटरनेशनल करियर की ये सबसे बड़ी पारी है, जबकि टेस्ट करियर का दूसरा शतक रहा।

ये करिश्मा भी किया
इसके अलावा जडेजा ने एक पारी में तीन बल्लेबाजों के साथ शतकीय साझेदारियां करने का भी काम किया है। जडेजा ने सबसे पहले छठे विकेट के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत के साथ मिलकर 104 रन की साझेदारी की। इसके बाद 7वें विकेट के लिए उन्होंने रविचंद्रन अश्विन के साथ 130 रनों की साझेदारी की, जबकि नौवें विकेट के लिए मोहम्मद शमी के साथ मिलकर नाबाद 103 रन की साझेदारी कर टीम का विशाल स्कोर पहुंचाया।
एक पारी में तीन 100+ साझेदारियों में शामिल भारतीय बल्लेबाज-
विनोद कांबली बनाम जिम्बाव्बे- दिल्ली 1993
राहुल द्रविड़ बनाम पाकिस्तान- रावलपिंडी 2004
वीरेंद्र सहवाग बनाम पाकिस्तान- मोहाली 2005
करुन नायर बनाम इंग्लैंड- चेन्नई 2016
रविंद्र जडेजा बनाम श्रीलंका- मोहाली 2022

बना विशाल स्कोर
जडेजा करियर की सर्वश्रेष्ठ 175 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसकी बदाैलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 574 रन पर घोषित कर दी। जडेजा देश के उन तीन बल्लेबाजों में से एक हैं जिनका टेस्ट में 7 या उससे कम पर बल्लेबाजी करते हुए 150 या उससे अधिक का स्कोर है। जडेजा से पहले कपिल और ऋषभ पंत इस स्कोर तक पर पहुंचे थे। जडेजा सातवें या उससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एक पारी में तीन सौ से अधिक की साझेदारियों में शामिल होने वाले पहले खिलाड़ी भी बने।












Click it and Unblock the Notifications