Ind vs SL: किशन-सैमसन मचाएंगे धमाल, मावी-गिल करेंगे डेब्यू में कमाल, जानिए दोनों टीमों की Playing XI
Ind vs SL T20i (भारत बनाम श्रीलंका) Hindi Toss Updates: भारत के खिलाफ श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय बल्लेबाज इस मैदान पर एक बड़ा स्कोर करना चाहेंगे।

Ind vs SL T20i (भारत बनाम श्रीलंका) Hindi Toss Updates: श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका की टीम भारतीय बल्लेबाजों को कम से कम स्कोर पर रोकना चाहेगी। हार्दिक पंड्या ने टॉस के समय कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ही लेते। पंड्या शिवम मावी को लेकर काफी उत्साहित हैं।
शिवम मावी और गिल को मिला डेब्यू को मौका
मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस मुकाबले में किन बल्लेबाजों का बल्ला हल्ला बोलेगा। भारतीय टीम की तरफ से शुभमन गिल और शिवम मावी को डेब्यू करने का मौका मिला है। ये दोनों ही खिलाड़ी अपने पहले मैच को यादगार बनाना चाहेंगे। कप्तान हार्दिक पंड्या भी दोनों खिलाड़ियों को कैप देते समय काफी खुश नजर आए।
पंड्या की नजर एक और सीरीज जीत पर
हार्दिक ने पहली बार इस साल जून में आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में भारत की कप्तानी की थी। हार्दिक के अलावा कोई भी भारतीय कप्तान अपने पहले पांच टी20 मैच बतौर कप्तान नहीं जीत पाया था। लेकिन पंड्या ने यह कमाल कर दिखाया है। इससे पहले रोहित शर्मा बतौर भारतीय कप्तान अपने पहले पांच मैचों में एक मैच हार भी चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पंड्या एक और सीरीज जीत सकते हैं।
जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम- हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल।
श्रीलंका- पाथुम निस्साका, कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, महेश थीक्षणा, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका।












Click it and Unblock the Notifications