Virat Kohli इस समय तक तोड़ देंगे सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों का रिकॉर्ड, पूर्व खिलाड़ी की भविष्यवाणी
विराट कोहली ने गुवाहाटी एकदिवसीय मुकाबले में बेहतरीन बैटिंग करते हुए शतक जमाया है, उनके वनडे शतक 45 हो गए हैं।

IND vs SL 1st ODI, Virat Kohli (भारत बनाम श्रीलंका): एक समय ऐसा था जब विराट कोहली के बल्ले से शतकीय पारी नहीं आ रही थी। उनके बल्ले से शतक का अकाल देखने को मिला था। इसके बाद अब उनका बल्ला चमकने लगा है। एकदिवसीय क्रिकेट में कोहली के बल्ले से लगातार दो शतकीय पारियां आई हैं। पहला शतक उन्होंने बांग्लादेश में तीसरे वनडे के बाद लगाया था और दूसरा शतक श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में आया है। इससे उनके वनडे शतकों की टैली अब 45 तक आ गई है। कोहली द्वारा सचिन के 49 शतकों का कीर्तिमान तोड़ने के अनुमान लगाये जा रहे हैं। इस क्रम में मोहम्मद कैफ का नाम भी शामिल है। कैफ ने एक बड़ी बात कही है।
मोहम्मद कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री के दौरान कहा कि वनडे वर्ल्ड कप तक कोहली सचिन के 49 एकदिवसीय शतकों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। कैफ ने कोहली का 45वां शतक पूरा होते ही कहा कि इस तरह खेलने से वह वनडे वर्ल्ड कप तक सचिन पाजी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। भारतीय टीम के पास वर्ल्ड कप से पहले अभी काफी मुकाबले हैं। कोहली इस दौरान यह कारनामा करेंगे।
कैफ के साथ संजय मांजरेकर भी थे। उन्होंने तेंदुलकर की तारीफ में कहा कि लगातार क्रिकेट खेलना एक बड़ी बात होती है। तेंदुलकर चोट के कारण टीम से बाहर रहे थे, अन्यथा वह लगातार खेले थे। उनके कारण ही टेनिस एल्बो के बारे में लोग जानने लगे थे। कैफ ने भी कहा कि कोहली ने बीच में कुछ ब्रेक लिया है लेकिन तेंदुलकर ऐसा नहीं करते थे। वह चोट के कारण ही बाहर रहे हैं।
गौरतलब है कि कोहली ने गुवाहाटी के मैदान पर धमाका करते हुए हर किसी को हैरान कर दिया और तूफानी अंदाज में बैटिंग की। कोहली ने 80 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया था। इस तरह से उन्होंने टीम इंडिया को 373 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। कोहली 113 रन बनाकर आउट हो गए। भारत के लिए शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने भी अर्धशतकीय पारियां खेली।












Click it and Unblock the Notifications