Virat Kohli ने 45वां शतक जड़ने की योजना का किया खुलासा, ऐसे की थी तैयारी

विराट कोहली ने गुवाहाटी एकदिवसीय मैच में बेहतरीन बैटिंग करते हुए तूफानी शतक जमाया। उन्होंने शतक के बाद बयान दिया है।

Virat Kohli

IND vs SL 1st ODI (भारत बनाम श्रीलंका): विराट कोहली ने गुवाहाटी वनडे मैच में तूफानी अंदाज में खेलते हुए एक बार फिर से दिखा दिया कि क्यों उनको दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज माना जाता है। कोहली ने टीम इंडिया के लिए 80 गेंदों में शतक जमा दिया। ख़ास बात यह भी रही कि कोहली ने अपने एकदिवसीय करियर का 45वां शतक बनाया। इस मामले में सचिन तेंदुलकर 49 शतकों के साथ नम्बर एक पर हैं। जल्दी ही कोहली इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। शतकीय पारी के बाद कोहली खुश दिखे और कुछ अहम बातों का जिक्र किया।

ओपनरों ने मुझे खेलने का मौका दिया

कोहली ने पहली पारी के बाद कहा कि मैंने ब्रेक लिया था और इस मैच से पहले कुछ अभ्यास सेशन भी हुए थे। मैं घरेलू सीजन शुरू होने के लिए उत्साहित था और ओपनरों ने मुझे गेम में खुलकर खेलने का मौका दिया और मैंने अपना स्ट्राइक रेट भी बढ़ाया। टेम्पो मेंटेन करने के कारण हमने 370 रनों का स्कोर हासिल किया। इस तरह की शाम ख़ास होती है इसलिए आपको भगवान का धन्यवाद करना चाहिए। मैंने भाग्य का साथ मिलने का फायदा उठाया और टीम को 20 रन अतिरिक्त बनाने में मदद की।

लक्ष्य हासिल करना मुश्किल

कोहली ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए किसी एक को 140 और 150 रनों का स्कोर बनाना पड़ेगा। गेंदबाजों को ओस में गेंदबाजी करनी पड़ेगी और मैं इसके बारे में जानता था। मुझे फिट रखने में डाईट का अहम योगदान है। इस उम्र में यह डाईट से मुझे टीम के लिए अपना 100 फीसदी देने में मदद मिलती है।

भारतीय टीम का बड़ा स्कोर

गौरतलब है कि टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े थे। शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने अर्धशतक जमाए। उनके बाद कोहली को हाथ खोलने का मौका मिला और उन्होंने इसका भरपूर लाभ उठाया। कोहली ने 80 गेंदों में शतक बना दिया। वह 113 रनों की दमदार पारी खेलकर आउट हुए और टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 373 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+