IND vs SL 1st ODI: श्रीलंका ने टॉस जीतकर किया बॉलिंग का फैसला, ऐसी हैं दोनों प्लेइंग 11

भारत श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में बैटिंग करने के लिए उतर रहा है क्योंकि लंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

IND vs SL

भारत और श्रीलंका के बीच आज गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इससे पहले टीम इंडिया ने टी20 सीरीज 2-1 से जीती थी। इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

वनडे के साथ ही रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर वापस आ गए हैं। साथ ही विराट कोहली, केएल राहुल जैसे सीनियर बल्लेबाजों की भी वापसी हुई है। गेंदबाजी में शमी तो अंदर आ गए हैं लेकिन बुमराह की वापसी पर और इंतजार करना होगा जिनको बीसीसीआई अभी किसी जल्दबाजी में मैदान पर झौंकना नहीं चाहता। इससे पहले बुमराह का नाम वनडे सीरीज की स्कॉयड में था।

भारत ने इस प्लेइंग 11 में सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को नहीं लिया है। केएल राहुल से विकेटकीपिंग कराई जाएगी। रोहित ने कहा है कि वे पहले बल्लेबाजी करने से खुश हैं।

दिलशान मदुशंका का डेब्यू

वहीं श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका अपना डेब्यू कर रहे हैं। श्रीलंका के कप्तान शनाका का कहना है कि उन्होंने रात को गिरने वाली ओस के चलते पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने जिस तरह से टी20 सीरीज खेली उससे टीम का आत्मविश्वास ऊंचा है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है-

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (w), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (c), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेललाज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका

Recommended Video

    IND vs SL: ODI सीरीज का आगाज, विजय आभियान जारी रखने उतरेगी टीम इंडिया | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+