VIDEO: रोहित शर्मा ने 98 पर खेल रहे शनाका को रन आउट के बाद वापस बुलाया, वीडियो तेजी से वायरल

शनाका 98 के स्कोर पर नॉन स्ट्राइक छोर पर गेंदबाज शमी द्वारा रन आउट किये गए थे, रोहित शर्मा ने अपील वापस लेकर उनको खेलने दिया।

Rohit Sharma

IND vs SL 1st ODI Rohit Sharma spirit of game: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल भावना के कई उदाहरण देखने को मिलते हैं। खेल भावना को सबसे पहले रखने की बातें भी देखी जाती रही हैं। हालांकि हर बार ऐसा नहीं होता लेकिन जिस दिन यह होता है, फैन्स के दिलों में वह खिलाड़ी एक अलग स्थान बना लेता है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी कुछ ऐसा ही किया है। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के दौरान नॉन स्ट्राइक छोर पर आउट बल्लेबाज को खेलने का मौका दिया और अम्पायर से अपील वापस ले ली।

श्रीलंकाई पारी के अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर यह घटना घटी। रजिता स्ट्राइक पर थे और शनाका 98 रनों के निजी स्कोर पर नॉन स्ट्राइक छोर पर खड़े थे। इस समय टीम इंडिया के लिए मोहम्मद शमी गेंदबाजी कर रहे थे। शमी ने गेंदबाजी करते हुए क्रीज के पास आते ही नीं स्ट्राइक एंड पर शनाका को रन आउट कर दिया। उनका बल्ला क्रीज से बाहर था और गेंद डालने से पहले ही वह भागने वाले थे। शमी ने बेल्स उड़ा दी।

इसके बाद अपील हुई तो मुख्य अम्पायर ने मामला तीसरे अम्पायर को भेजने का इशारा कर दिया। इस बीच रोहित शर्मा आ गए। उन्होंने खेल भावना दिखाते हुए शमी को कहा कि इस तरह आउट नहीं करना है। अपील वापस लेने का इशारा रोहित ने किया और बलेबाज शनाका सुरक्षित क्रीज पर बने रहे। बाद में शमी और रोहित के बीच मजाक में कुछ बात हुई।

यहां से चौथी गेंद पर शनाका को स्ट्राइक मिली और पांचवीं गेंद पर उन्होंने चौके से अपना शतक पूरा कर लिया। अगली गेंद पर उन्होंने छक्का जदा और श्रीलंकाई पारी 8 विकेट पर 306 के स्कोर पर समाप्त हुई। रोहित शर्मा ने शनाका को खेलने दिया और इस बात ने हर किसी का दिल जीत लिया। हालांकि आईसीसी का साफ़ नियम है कि बल्लेबाज क्रीज से बाहर है, तो गेंदबाज उसे आउट कर सकता है। टीम इंडिया ने 67 रनों से श्रीलंका को मैच में हरा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+