IND vs SL: पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने रोहित शर्मा के लिए दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा पुल शॉट की ताकत दिखी
रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई। टीम इंडिया की जीत में रोहित शर्मा की तूफानी पारी की अहम भूमिका रही।

IND vs SL 1st ODI: श्रीलंका के खिलाफ गुवाहाटी वनडे मैच में टीम इंडिया की जीत में रोहित शर्मा के धुआंधार 83 रन भी अहम रहे। पहले विकेट के लिए भारतीय ओपनरों ने शतकीय भागीदारी की थी। टीम इंडिया को इस साझेदारी से बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद मिली। हालांकि रोहित शर्मा अपना शतक नहीं बना पाए लेकिन टीम इंडिया की पारी में उनका प्रभाव रहा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफ़ान पठान ने रोहित शर्मा की बैटिंग के अलावा शांत स्वभाव की सराहना की है। इरफ़ान पठान का कहना है कि भारतीय कप्तान ने तेज बैटिंग की लेकिन मैदान पर शांत रहे।

रोहित शर्मा ने काफी धैर्य दिखाया
स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए इरफ़ान पठान ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। पठान ने कहा कि रोहित शर्मा की वापसी पर हम कुछ ऐसा ही देखना चाहते थे। रोहित शर्मा की बेहतर फिटनेस देखना चाहते थे लेकिन उन्होंने अपना एक अलग स्वभाव भी दिखाया। उन्होंने धैर्य के साथ मैदान पर बैटिंग की। अपनी बैटिंग करते हुए रोहित शर्मा आराम से खेले। उनकी यह साइड देखना काफी शानदार था। पठान ने यह भी कहा कि रोहित शर्मा ने शुरू से ही बेहतरीन बैटिंग की। वह इंतजार करते रहे कि गेंद स्टंप्स पर आए और वह शॉट खेले।

रोहित शर्मा अपनी ताकत के अनुसार खेले
इरफ़ान पठान ने भारतीय कप्तान की तारीफ में आगे कहा कि रोहित शर्मा ने अपनी ताकत के मुताबिक ही बैटिंग की। वह पुल शॉट जड़ रहे थे। हमने उनको स्पिनरों के खिलाफ कदमों का इस्तेमाल करते हुए भी देखा है। इस तरह उन्होंने डाउन द ग्राउंड शॉट खेले और मैदान के चारों तरफ रन बनाए। आपके कप्तान का बल्ला चलना बहुत अच्छा संकेत है और हमने विराट कोहली के बल्ले से भी शतकीय पारी देखी जो काफी अच्छी बात है। इससे पहले शुभमन गिल ने बेहतरीन बैटिंग की।

भारतीय टीम की शानदार जीत
गौरतलब है कि गुवाहाटी एकदिवसीय मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने शतक जमाया। भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 373 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में खेलते हुए श्रीलंका की टीम लक्ष्य से काफी पीछे रही। श्रीलंकाई टीम 8 विकेट पर 306 रनों का स्कोर बना पाई। श्रीलंका की तरफ से दसुन शनाका ने नाबाद शतकीय पारी खेली। भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।












Click it and Unblock the Notifications