IND vs SL: सूर्यकुमार यादव को क्यों नहीं खिलाया गया? रोहित शर्मा पर भड़का पूर्व भारतीय खिलाड़ी

IND vs SL 1st ODI पिछले कुछ समय से सूर्यकुमार यादव की धाकड़ फॉर्म देखने को मिली है। उनको श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खिलाया गया।

Suryakumar Yadav

IND vs SL 1st ODI (भारत बनाम श्रीलंका): श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव को जगह मिलने के आसार दिख रहे थे। फैन्स सहित हर किसी ने यही सोचा था कि 20 ओवर के प्रारूप में सूर्या की फॉर्म देखते हुए उनको टीम में शामिल किया जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। टॉस के समय सामने आया कि रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को इस मैच में नहीं खिलाने का निर्णय लिया है। उनके अलावा ईशान किशन को भी शामिल नहीं किया गया। किशन ने बांग्लादेश में दोहरा शतक जड़ा था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने सूर्यकुमार को बाहर रखने पर हैरानी जताई है।

स्टार स्पोर्ट्स पर श्रीकांत ने कहा कि भारतीय टीम को ईशान किशन और सूर्यकुमार जैसे खिलाड़ियों के लिए जगह बनानी पड़ेगी। सूर्यकुमार यादव ऐसा इम्पैक्ट डालते हैं कि वह अकेले मैच का रुख बदल सकते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि आपको प्लेइंग इलेवन में तीन तेज गेंदबाज नहीं चाहिए। वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में लाना था। हार्दिक पांड्या है, जो आपके लिए गेंदबाजी कर सकते हैं।

श्रीकांत ने कहा कि सूर्यकुमार यादव के लिए मुझे बुरा फील होता है। सूर्या शानदार फॉर्म में रहे हैं। वह किसी भी समय गेम को बदल सकते हैं। सूर्यकुमार यादव अगर टीम में होते हैं, तो वह हैरान कर सकते हिं। आपको सूर्यकुमार यादव के लिए टीम में जगह बनानी पड़ेगी। संजय मांजरेकर ने कहा कि गिल को लम्बा समय देने के लिए सूर्यकुमार को टीम में शामिल नहीं किया गया। ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़ा था, यह समझ नहीं आया कि उनको टीम में शामिल क्यों नहीं किया गया।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा के साथ गुवाहाटी एकदिवसीय मैच में शुभमन गिल को बतौर ओपनर खिलाया गया। उम्मीद की जा रही थी कि ईशान किशन टीम में होंगे। उसी तरह सूर्यकुमार यादव को भी शामिल करने की उम्मीद थी। दोनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं।

भारतीय प्लेइंग इलेवन में ये खिलाड़ी हैं

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+