IND vs SL: विराट कोहली के शतक की मदद से भारत ने बनाया 373 रनों का स्कोर

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में बेहतरीन बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 373 रनों का स्कोर बनाया, कोहली शानदार शतक जड़ा।

Virat Kohli

IND vs SL 1st ODI (भारत बनाम श्रीलंका): श्रीलंका के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 373 रनों का एक विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। भारतीय टीम के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया। विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली। टीम इंडिया ने शुरू से ही तेज खेलने का मन बनाया था और अंत तक इसे जारी रखा।

श्रीलंका ने जीता था टॉस

टॉस जीतकर श्रीलंका ने भारतीय टीम को बैटिंग करने के लिए बुलाया। टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत करते हुए मेहमान गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े। गिल 60 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने तेजी से खेलते हुए 67 गेंदों में 83 रन बनाए। हालांकि दुर्भाग्य रहा कि वह शतक नहीं बना पाए। श्रेयस अय्यर ने 28 और केएक राहुल ने 39 रन बनाए।
विराट कोहली ने जड़ा बेहतरीन शतक

विराट कोहली ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए बांग्लादेश दौरे की फॉर्म यहां भी जारी रखी। उन्होंने बेहतरीन बैटिंग करते हुए अय्यर और राहुल के साथ भागीदारियां करने के अलावा खुद का 45वां वनडे शतक जमा दिया। वह अपना शतक 80 गेंदों में पूरा करने में सफल रहे। कोहली 87 गेंदों में 113 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से बैक टू बैक शतक आए हैं। बांग्लादेश दौरे पर भी उन्होंने ऐसा किया था।

रजिता को मिले सबसे ज्यादा विकेट

श्रीलंका के गेंदबाज रजिता ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। हालांकि उन्होंने अपने 10 ओवरों में 88 रन खर्च किये। उनके अलावा श्रीलंकाई टीम के लिए मदुशंका ने 1 विकेट झटका। उनके अलावा करुणारत्ने, शनाका और डी सिल्वा को भी 1-1 विकेट मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+