पर्पल कैप जीतने के बाद एक और T20 रिकॉर्ड चहल की पहुंच में, भारत में निकल जाएंगे सबसे आगे
नई दिल्ली, 7 जून: लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2022 में पर्पल कैप हासिल की थी। वह राजस्तान रॉयल्स के लिए बहुत शानदार दिखाई दिए थे। चहल अब 9 जून से नई दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में एक बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए तैयार हैं। सीनियर स्पिनर चहल टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने की कगार पर है।

चहल आर अश्विन से 2 विकेट पीछे हैं और अश्विन ही वर्तमान में टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। 9 से 19 जून तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले 5 T20I के साथ, चहल के पास अश्विन को पीछे छोड़ने का एक शानदार मौका है।
ओवरऑल विकेट की बात करें तो चहल वर्तमान में 18वें स्थान पर हैं। नंबर एक पर वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज ड्वेन ब्रावो हैं, जिन्होंने 532 मैचों में 582 विकेट लिए हैं। चहल ने 242 मैचों में 274 विकेट लिए हैं, जबकि अश्विन के 282 मैचों में 276 विकेट हैं। खास बात यह है कि रविचंद्रन इस सीरीज का हिस्सा ही नहीं हैं।

आईपीएल 2022 में 17 मैचों में 27 विकेट के साथ पर्पल कैप जीतने वाले राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर ने लीग में पहली बार पांच विकेट भी लिए और हैट्रिक भी ली। चहल ने आरआर को फाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
टी20 में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक विकेट की लिस्ट-
आर अश्विन - 282 मैचों में 274
युजवेंद्र चहल - 242 मैचों में 272
पीयूष चावला - 256 मैचों में 270
अमित मिश्रा - 236 मैचों में 262
जसप्रीत बुमराह - 207 मैचों में 253
युजवेंद्र चहल पहले से ही T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी एक भारतीय द्वारा सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड रखते हैं। हरियाणा के लेग स्पिनर ने 54 मैचों में 68 विकेट लिए हैं, जो बुमराह से 1 अधिक है। जसप्रीत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ के लिए आराम दिया गया है।
चहल ने इस साल 4 टी20 मैचों में 4 विकेट चटकाए हैं लेकिन एक शानदार आईपीएल 2022 अभियान के बाद, चहल के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी चलने की उम्मीद है। लेग स्पिनर का मुकाबला कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल से है।












Click it and Unblock the Notifications