Ind vs SA: लाइव मैच के बीच मैदान में आकर चहल ने मचाई हलचल, अफ्रीकी खिलाड़ी को मारी लात
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को खेला गया मैच बेहद रोमांचक रहा। इस हाईस्कोरिंग मैच को भारत ने 16 रनों से अपने नाम किया। लेकिन मैच के दौरान दो बार थोड़ी-थोड़ी देर के लिए खेल रोका भी गया।
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को खेला गया मैच बेहद रोमांचक रहा। इस हाईस्कोरिंग मैच को भारत ने 16 रनों से अपने नाम किया। लेकिन मैच के दौरान दो बार थोड़ी-थोड़ी देर के लिए खेल रोका भी गया। असम क्रिकेट संघ (एसीए) की मेजबानी में होने वाले इस मुकाबले को पहले सांप की वजह से रोका गया तो दूसरी बार प्रोपर लाइट नहीं होने के कारण खेल को करीब 15 मिनट तक रोक दिया गया।

मैच के दौरान बिजली की हुई दिक्कत
दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की टीम दो विकेट पर पांच रन बनाकर खेल रही थी, तभी खेल को अचानक रोकना पड़ा। चार फ्लड लाइट टावरों में से एक में रोशनी नहीं आने के कारण खेल में देरी हुई। इसके बाद कुछ खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में वापस चले गए, जबकि कुछ मैदान पर ही आगे की प्लानिंग डिसकस करते नजर आए। इस दौरान भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी मैदान में एंट्री मारी।
युजवेंद्र चहल ने तबरेज शम्सी को मारी लात
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में युजवेंद्र चहल भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। जब लाइट के कारण खेल को रोका गया तो वह पानी की बोतल लेकर मैदान पर पहुंचे। दूसरे खेमे से दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर तबरेज शम्सी भी अपनी टीम के साथियों से बातचीत करने मैदान पर आए हुए थे। इस दौरान चहल ने उन्हें पीछे से लात मार दिया। हालांकि, चहल ने यह मजाकिया अंदाज में किया, जिसके बाद दोनों स्पिनर लंबे समय तक एक-दूसरे से बातचीत करते नजर आए।
सांप ने भी ली थी स्टेडियम में एंट्री
इससे पहले जब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तभी खेल को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था। केएल राहुल और रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के दौरान 8वें ओवर में मैदान में सांप को देखा गया। एक्स्ट्रा कवर क्षेत्र पर सांप को देखे जाने के बाद खेल को करीब 5-7 मिनट के लिए रोक दिया गया। इसके बाद मैदान कर्मी ने बाल्टी की मदद से सांप को मैदान से बाहर निकालने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications