IND vs SA: कब और कहां होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका का पहला ODI, फ्री मैच देखने का मिल गया जुगाड़
India vs South Africa ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज़ की शुरुआत होने जा रही है, और फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टेस्ट में टीम इंडिया की स्थिति काफी खराब रही थी, वहां सीरीज में पराजय का सामना करना पड़ा था।
एकदिवसीय सीरीज में पहले मैच में जीत के साथ सीरीज़ की शुरुआत करना चाहेगी। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने युवा खिलाड़ियों के साथ एक नए अंदाज़ में मैदान पर उतरने को तैयार है।

इस मुकाबले को लेकर फैंस के अंदर जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि दोनों ही टीमें अपने-अपने स्टार खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेंगी। ऑस्ट्रेलिया में खेलने के बाद भारत के स्टार्स विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।
IND vs SA: पहला वनडे कब होगा?
पहला वनडे 30 नवंबर, रविवार को खेला जाएगा।
मैच की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे (IST) से होगी।
IND vs SA: पहला वनडे कहां होगा?
पहला मुकाबला रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। यह स्टेडियम भारत के टॉप क्रिकेट वेन्यूज़ में से एक है और यहां की पिच बल्लेबाज़ों और स्पिनर्स-दोनों को मदद देती है।
IND vs SA: पहला वनडे कहां देखें लाइव
भारत और दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे देखने के लिए फैंस के पास कई विकल्प हैं। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा, जहां दर्शक हिंदी, इंग्लिश और क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंट्री का आनंद ले सकेंगे। यदि आप ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो-हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि जिन दर्शकों के पास DD Free Dish है, वे यह मैच DD Sports चैनल पर बिल्कुल मुफ्त देख सकेंगे, जिससे बिना किसी सब्सक्रिप्शन के भी फैंस इस रोमांचक मुकाबले का आनंद ले पाएंगे।
IND vs SA: कैसा रहेगा मौसम
रांची में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना बेहद कम है, इसलिए मैच बिना रुकावट के पूरा होने की संभावना है। फैन्स के लिए इससे बड़ी ख़ुशी की बात नहीं हो सकती।












Click it and Unblock the Notifications