IND vs SA: कोहली ने दिखाया आक्रामक रूप, नेट अभ्यास में लगाई चौके-छक्कों की झड़ी, देखें वीडियो
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट मैच में हार के बाद भारतीय टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पिछड़ गई है। टीम इंडिया को अगला टेस्ट हर हाल में जीतना ही होगा। हारने या ड्रॉ होने से भारतीय टीम ट्रॉफी में भी हार जाएगी। करो या मरो वाली स्थिति हो गई है।
केपटाउन में 3 जनवरी को होने वाले टेस्ट मैच को लेकर भारतीय टीम की तरफ से तैयारी जमकर की जा रही है। भारतीय टीम ने सोमवार को काफी अभ्यास किया। विराट कोहली ने नेट सेशन को लीड करते हुए आक्रामक रुख अपनाया और आकर्षक शॉट्स भी लगाये।

विराट कोहली को नेट सेशन में बैटिंग करते हुए अपने अलग रंग में देखा गया। वह नेट सेशन में गेंद को छक्का भी मारते हैं और चौके भी जड़ते हैं। इससे साफ़ तौर पर माना जा सकता है कि टीम इंडिया अब अटैक करने की रणनीति के तहत बल्लेबाजी करने वाली है। गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाने का यह एक बेहतरीन तरीका माना जा सकता है।
सेंचुरियन में खेले गए पिछले टेस्ट मैच में कोहली का बल्ला चला था। दूसरी पारी में कोहली अकेले ही क्रीज पर टिके रहे लेकिन सामने खेल रहे सभी बल्लेबाज आउट होते चले गए। कोहली अंतिम बल्लेबाज के रूप में आउट हुए थे लेकिन वह 82 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए थे। इस बार भी उनके ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है।
सेंचुरियन में खराब बल्लेबाजी के अलावा भारत की गेंदबाजी भी कुछ उसी तरह की रही थी। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना डेब्यू किया था और जमकर रन लुटाये थे। शार्दुल ठाकुर का भी यही हाल था।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, केएस भरत (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, आवेश खान।












Click it and Unblock the Notifications