DRS विवाद ने दक्षिण अफ्रीका को जिताने में तुरंत मदद की, डीन एल्गर ने बताया कैसे
नई दिल्लीः केपटाउन टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक जीत और डीआरएस विवाद के चलते चर्चाओं में रहेगा। कोहली एक मस्तमौला क्रिकेट दिग्गज हैं और उनकी भावनाएं सफेद कपड़ों में खेले जाने वाले इस फॉर्मेट में रंग भरती हैं। लेकिन कई बार मामला उलटा पड़ जाता है। कुछ ऐसा ही केपटाउन में तब हुआ जब कोहली ने एल्गर के नॉट आउट होने के बाद हल्ला काट दिया। कोहली को देखकर अश्विन और केएल राहुल के ढंग भी बदल गए और खिलाड़ी अपने कप्तान के साथ भावनाओं में बह गए। यह देखने में मजेदार बहुत था लेकिन गली क्रिकेट जैसा सीन था जिसने विपक्षी टीम का ही बेड़ा पार लगाने में मदद की।

DRS विवाद भारत पर ही पलटकर भारी पड़ा-
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने खुलासा किया कि कैसे डीआरएस विवाद ने उनकी टीम को केप टाउन टेस्ट जीतने और भारत पर एक ऐतिहासिक श्रृंखला जीत हासिल करने में मदद की। एल्गर ने कहा कि उनकी टीम को गुरुवार को डीआरएस कॉल पर टीम इंडिया के हल्ले के बाद टारगेट तक पहुंचने की ललक और बढ़ गई। बाद में न्यूलैंड्स की कठिन परिस्थितियों में 212 रनों का पीछा कर लिया।
एल्गर ने कहा कि चीजें साउथ अफ्रीका के लिए बेहतर साबित हुई और ऐसा लगा कि एक टाइम तो भारत मैच के बारे में भूल ही चुका है। यह समय जहां साउथ अफ्रीका पर अंकुश लगाने का था तो भारत डीआरस विवाद में किलसा हुआ था। एल्गर के मुताबिक इस छोटे से समय का प्रोटियाज टीम ने बखूबी फायदा उठाया और अगले 8 ओवर में 40 रन ठोक डाले। भारतीय टीम को डीआरएस के सदमे से जब तक 'होश' तब तक जीत के लिए दिया टारगेट और छोटा हो गया था।

भारत टेस्ट क्रिकेट के दबाव में था- डीन एल्गर
एल्गर का कहना कि भारत टेस्ट क्रिकेट के दबाव में था। कुछ ऐसे मौके होते हैं जब आप बिखरने को तैयार हो जाते हैं।
वे अंत में नतीजे से बेहद खुश दिखाई देते हैं और कहते हैं, हां, हम काफी खुश हैं। हमकों बल्ले के साथ पूरे दिन अपनी कला दिखानी थी क्योंकि विकेट बॉलरों के पक्ष में खेल रहा था और हमकों अतिरिक्त तौर पर अनुशासन दिखाना पड़ा।
अफ्रीका की टीम को पहला मैच 113 रनों से हारना पड़ा था। एल्गर बताते हैं कि टीम ने उसके बाद तय कर लिया था बल्लेबाज अपना विकेट अब आसानी से नहीं देंगे।

हमने दिखाया कि भारत को हराया जा सकता है
एल्गर इसके लिए अपने बल्लेबाजों को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने ऐसी परिस्थितियों में गजब का चरित्र दिखाया और टीम को जिताकर ही दम लिया। वे किसी एक खिलाड़ी का नाम नहीं लेते बल्कि पूरी टीम का एकजुट प्रयास बताते हैं।
एल्गर कहते हैं, वांडरर्स में हमको लय मिली। फिर हमको आत्मविश्वास भी मिल गया जो पहले इतना नहीं था। हमने दिखाया कि भारत को हराया जा सकता है, आखिर वे भी इंसान हैं। हम भी इंसान है जो बहुत मुश्किल खेल को खेल रहे हैं।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications