DRS विवाद पर टीम इंडिया जुर्माने से बची, पर मैच रेफरी ने दी आगे के लिए चेतावनी

नई दिल्लीः कप्तान विराट कोहली और उनके साथियों ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर से जुड़े डीआरएस के फैसले पर स्टंप माइक के जरिए अपना गुस्सा निकाला था। माना जा रहा था इस काम के लिए भारतीय कप्तान को बड़ी सजा या जुर्माना का भी सामना करना पड़ सकता था लेकिन तीसरे टेस्ट मैच के लिए मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

IND vs SA: Team India escaped sanction for DRS controversy, but match referee warned ahead

केपटाउन में तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन, डीन एल्गर ने दक्षिण अफ्रीका की पारी के 21वें ओवर की चौथी गेंद पर रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी के खिलाफ अपने आउट होने के फैसले का रिव्यू किया था क्योंकि मैदानी अंपायर मरैस इरास्मस द्वारा एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया गया था लेकिन डीआरएस में मामला जाने के बाद फैसला पलट गया।

इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर अपनी खीज निकाली। विराट कोहली बोलने में सबसे आगे थे, फिर आर अश्विन और केएल राहुल को भी बोलते हुए सुना गया। कोहली और अश्विन ने तो स्टंप पर जा-जाकर अपना गुस्सा जाहिर किया।

माना जाता है कि पाइक्रॉफ्ट ने भारतीय टीम प्रबंधन से कहा था कि खिलाड़ियों का व्यवहार अनुचित था और अगर ऐसी प्रतिक्रियाएं दोहराई जाती हैं तो वे प्रतिबंध लगा सकते हैं। क्रिकबज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि टीम इंडिया के खिलाफ कोई मामला बनता हुआ मैच रेफरी को दिखाई नहीं दिया।

यह पता चला है कि भारतीय खिलाड़ी प्रतिबंधों से बच गए क्योंकि उनका गुस्सा तकनीक के खिलाफ था, न कि किसी अधिकारी के खिलाफ, और आईसीसी कोड में ब्रॉडकास्टर या तकनीक की आलोचना के लिए कोई मामला नहीं बनता है।

शुक्रवार को टेस्ट के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस घटना के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

जहां तक मैच की बात है तो कीगन पीटरसन ने 82 रनों की शानदार पारी खेली जिससे दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से हराकर सीरीज का निर्णायक तीसरा टेस्ट मैच शुक्रवार को न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+