IND vs SA: तीसरे टेस्ट के लिए केपटाउन पहुंची टीम इंडिया का हुआ भव्य स्वागत- VIDEO

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका में है जहां वही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला केपटाउन में खेलने जा रही है। यह मैच 11 जनवरी को होगा और भारतीय टीम के सदस्य यहां पहुंच चुके हैं। शनिवार को टीम इंडिया जोहासंबर्ग से केपटाउन एक चार्टर प्लेन के जरिए गई क्योंकि कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत ऐसा करना जरूरी था।

IND vs SA: Team India arrived in Cape Town for the final test of series- Watch their welcome here

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के शानदार स्वागत का नजारा देखा जा सकता है। खिलाड़ियों को केपटाउन में टीम होटल पर बेहतरीन वेलकम मिला। संगीतकारों का एक ग्रुप पारंपरिक ड्रमों को बजा रहा था और उसके बाद बाकी म्यूजिक भी शुरू हुआ।

भारतीय टीम लगातार बायो-बबल में समय गुजार रही है और वह ऐसा करना जारी रखेगी। तीन मैचों की ये सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है और केपटाउन सीरीज का निर्णायक मुकाबला होगा। केपटाउन दुनिया के शानदार मैदान में शुमार है जो अपने प्राकृतिक नजारों के लिए भी मशहूर हैं।

इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के टीम साथी भी शनिवार को केपटाउन पहुंच चुके हैं। साउथ अफ्रीका के हौंसले बुलंद हैं क्योंकि जोहांसबर्ग टेस्ट मैच में उनको बेहतरीन जीत मिली थी। भारत ने सेंचुरियन का पहला मुकाबला 113 रनों से जीतकर मिली लीड को वांडरर्स में गंवा दिया था जब प्रोटियाज कप्तान डीन एल्गर ने खूंटा गाड़ते हुए तमाम भारतीय गेंदबाजों को सबक सिखाया। उन्होंने नाबाद 96 रनों की पारी खेली।

भारत को केपटाउन जीतना ही होगा-

अगर टीम इंडिया इतिहास में अपना नाम दर्ज करना चाहती है तो उनको न्यूलैंड्स के मैदान पर अपनी जीत हासिल करनी ही होगी क्योंकि भारत ने कभी भी दक्षिण अफ्रीका को उसकी धरती पर टेस्ट सीरीज में मात नहीं दी है।

भारत यहां अपने नियमित कप्तान विराट कोहली की वापसी की उम्मीद कर रहा है जो चोट के चलते जोहांसबर्ग मुकाबला मिस कर गए थे। मोहम्मद सिराज पर भी नजरें रहेंगी जो चोटिल हैं क्योंकि उनकी हैमस्ट्रिंग में दिक्कत है। ईशांत शर्मा ऐसे में वापसी कर सकते हैं। उमेश यादव के तौर पर एक और अनुभवी विकल्प मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+