Ind vs SA ODI series: टीम इंडिया में चयन पर भावुक हुए मुकेश कुमार, पापा को याद कर बोले...

दक्षिण अफ्रीका की टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद 6 अक्टूबर से 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका की टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद 6 अक्टूबर से 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। ODI सीरीज के लिए बीसीसीआई ने रविवार को 16 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया। शिखर धवन को इस टीम की कमान सौंपी गई है वहीं श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। स्क्वॉड में तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को भी शामिल किया गया है। भारतीय टीम में जगह मिलने पर मुकेश काफी भावुक नजर आए।

Recommended Video

    IND vs SA: ODI सीरीज के लिए Team India का ऐलान, कई खिलाड़ियों की वापसी | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    भावुक हुए मुकेश

    भावुक हुए मुकेश

    टीम में सिलेक्शन के बाद मुकेश अपने पिता को याद करके काफी भावुक हो गए। पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा, टीम में चयन के बाद मैं भावुक हो गया। मुझे सब धुंधला-धुंधला सा लगने लगा। मुझे सिर्फ अपने दिवंगत पिता काशी नाथ सिंह का चेहरा याद आ रहा है। जब तक मैंने बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी नहीं खेला, तब तक मेरे पिता को यकीन नहीं हुआ कि पेशेवर तौर पर एक क्रिकेटर हूं। पिता को मेरे ऊपर इस बात का शक था कि मैं काबिल खिलाड़ी नहीं हूं।

    ब्रेन स्ट्रोक के चलते हुआ निधन

    ब्रेन स्ट्रोक के चलते हुआ निधन

    रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच से पहले ही मुकेश कुमार के पिता का ब्रेन स्ट्रोक से निधन हो गया था। जब मुकेश के पापा की तबियत खराब थी उन दिनों मुकेश सुबह अभ्यास के लिए जाते थे। इसके अलावा खाली समय में वह अस्पताल में पिता के पास रहते थे। मुकेश ने बताया कि टीम में सिलेक्शन की खबर सुनकर मेरी मां भी बहुत भावुक हो गईं। घर पर सारे लोग इस खबर को सुनकर खुशी से रोने लगे। उन्होंने बताया कि पिता चाहते थे कि मैं सरकारी नौकरी करूं। मैंने तीन बार CRPF का एक्जाम भी दिया लेकिन चयन नहीं हुआ। हालांकि प्रथम श्रेणी क्रिकेटर होने के चलते मुकेश सीएजी (निंयत्रक एंव महालेखा परीक्षक कार्यालय) के साथ काम करते हैं।

    वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

    वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

    शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+