IND vs SA: राहुल की फिफ्टी है शतक के बराबर, पूर्व भारतीय दिग्गज ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
KL Rahul: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट मैच में भारतीय टीम को खराब स्थिति से बाहर निकालने का क्रेडिट केएल राहुल को जाता है। बारिश से प्रभावित पहले दिन के खेल में राहुल ने एक छोर कर खड़े होकर बेहतरीन बल्लेबाजी की और नाबाद फिफ्टी जड़ी।
केएल राहुल ने कठिन पिच के ऊपर खड़े होकर बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का बखूबी सामना किया। उन्होंने नाबाद 70 रनों की धाकड़ पारी खेलते हुए टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया।

राहुल की बल्लेबाजी को लेकर पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर की तरफ से अहम बयान सामने आया है। गावस्कर का कहना है कि राहुल ने मुश्किल पिच पर खेलते हुए फिफ्टी जमाई है, यह शतक के बराबर है। सुनील गावस्कर ने कॉमेंट्री करते हुए यह प्रतिक्रिया दी।
गावस्कर ने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज अपनी बेस्ट फॉर्म में नहीं है, इससे इंडिया को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम इस गेम में जीत दर्ज कर सकती है क्योंकि मेजबान टीम उस तरह की फॉर्म में अभी नहीं हैं। हालांकि यह बयान उन्होंने पहले दिया था। बाद में भारतीय बल्लेबाज आउट होते चले गए।
टीम इंडिया के लिए राहुल ने सबसे ज्यादा नाबाद 70 रनों की पारी खेली। दिन का खेल बारिश से प्रभावित हुआ। टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया। राहुल के अलावा कोहली के बल्ले से भी 38 रनों की शानदार पारी देखने को मिली।
टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बवुमा ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। यह बिलकुल सही साबित हुआ। रोहित शर्मा 5 रन बनाकर आउट हुए। जायसवाल ने 17 और गिल ने 2 रन बनाए। यहाँ से कोहली और अय्यर ने पारी को संभाला और बाद में केएल राहुल के बल्ले से धाकड़ पारी आई। राहुल के पास दूसरे दिन के खेल में एक शतक जमाने का शानदार मौका रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications